search

इंड‍िगो संकट से व‍िमान का क‍िराया आसमान पर जा पहुंचा, होश उड़ा देंगी कीमतें

deltin33 2025-12-5 20:38:07 views 1221
  

व‍िमान कंपन‍ियों ने इंडि‍गो संकट की वजह से कीमतों में इजाफा कर द‍िया है।  



जागरण संवाददाता, वाराणसी। व‍िमानन कंपन‍ियों ने इंड‍िगो संकट को देखते हुए अपनी कीमतों में दोगुना से अध‍िक तक कीमतों में इजाफा कर द‍िया है। कीमतें इस समय आसमान पर पहुंच गई हैं। वाराणसी से द‍िल्‍ली तक की कीमतों में दूसरी कंपन‍ियां दो गुना तक कीमत वसूल रही हैं। जबक‍ि कई व‍िमानों में सीटें फुल होने के बाद यात्रि‍यों के सामने संकट की स्‍थ‍ित‍ि आ गई है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में पर्यटन सीजन की शुरुआल है और शुक्रवार और शन‍िवार के ल‍िए किसी भी शहर के लिए किसी भी विमान में सीट उपलब्‍ध नहीं है। लाल बहादुरशास्‍त्री अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट पर व‍िमान रद होने से रेलवे स्‍टेशन सरीखा नजारा हो गया है। यात्र‍ियों की भीड़ ने एयरपोर्ट पर जाम की स्‍थ‍िति‍ पैदा कर दी है। वहीं रविवार को दिल्ली का वाराणसी से किराया 30000 तो बैंगलुरु का किराया 50000 रुपये से अधिक है। संकट और गहराया तो कीमतों को और भी पर लग सकते हैं। माना जा रहा है क‍ि व‍िमान किराए में कोई छूट नहीं होने से अब व‍िमान यात्री रेलवे की ओर देख रहे हैं।  

अन्‍य रूटों पर या तो व‍िमान ही नहीं हैं या सीटें हैं भी तो दो गुना से अध‍िक कीमतों को देखकर स‍िर्फ जरूरतमंद लोग ही टि‍कट करा रहे हैं। जबक‍ि ज‍िन्‍होंने ट‍िकट कराया था और व‍िमान रद है तो रि‍फंड की अध‍िक मारामारी है। जबक‍ि काउंटर पर यात्र‍ियों की भीड़ और नोंक झोंक का नजारा आम है। क‍िराए की द‍िक्‍कतों को देखते हुए माना जा रहा है क‍ि जल्‍द संकट दूर नहीं हुआ तो पर्यटन सीजन में यात्र‍ियों को दुश्‍वार‍ियां झेलनी पड़ेंगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477847