search

मुश्किल में सफर: पटरी से उतरी गोरखधाम और वैशाली एक्सप्रेस की रफ्तार, ठंड के साथ और बढ़ेगी ट्रेनों की लेटलतीफी

Chikheang 2025-12-5 19:09:26 views 1209
  

रोजाना लगभग चार घंटे की देरी से चल रही है गोरखपुर- एलटीटी सुपरफास्ट। जागरण  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। दिल्ली रूट पर चलने वाली महत्वपूर्ण सुपरफास्ट ट्रेनें गोरखधाम और वैशाली एक्सप्रेस की रफ्तार भी पटरी से उतर गई है। यह दोनों ट्रेनें गुरुवार को गोरखपुर और दिल्ली विलंब से पहुंची। 12555 गोरखधाम एक्सप्रेस सात घंटे तो 12553 वैशाली एक्सप्रेस आठ घंटे लेट दिल्ली पहुंची। यही स्थिति गोरखपुर आने वाली ट्रेनों की भी रही। 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस पांच घंटे लेट तथा 12554 वैशाली एक्सप्रेस भी पांच घंटे विलंब से गोरखपुर पहुंची। यात्री परेशान रहे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर-लखनऊ-दिल्ली रूट पर ट्रेनों का विलंबन बढ़ता ही जा रहा है। आजमगढ़ से चलने वाली गोरखपुर-एलटीटी 20104 नंबर की गोरखपुर-एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस तो लगातार चार घंटे की देरी से चल रही है। गुरुवार को भी यह ट्रेन विलंबित थी। यात्री रोजाना गोरखपुर जंक्शन पर ट्रेन की प्रतीक्षा के लिए मजबूर हैं। गोरखपुर से लखनऊ जंक्शन के बीच चलने वाली इंटरसिटी भी लगातार लेट चल रही है।

नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल एक्सप्रेस नौ घंटे की देरी से गोरखपुर पहुंची। यात्री अभी से ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं। कोहरा पड़ने के साथ परेशानी और बढ़ जाएगी। रेलवे प्रशासन ने कोहरा में वैसे भी ट्रेनों की गति नियंत्रित कर दिया है। कोहरा पड़ने पर फाग सेफ डिवाइस लगी ट्रेनें अधिकतम 75 किमी प्रति घंटे तथा बिना फाग सेफ डिवाइस लगी ट्रेनें अधिकतम 60 किमी प्रति घंटे की गति से संचालित होंगी।

यह भी पढ़ें- जयनगर-दरभंगा फोरलेन के लिए नए ढंग से तैयार होगी योजना, सामने आई बदलाव की वजह

घना कोहरा होने पर ट्रेनों की रफ्तार और धीमी पड़ जाएगी। यात्रियों की यह परेशानी फरवरी तक रहेगी। रेलवे प्रशासन ने कोहरा और खराब मौसम का हवाला देते हुए पहले से ही 15 फरवरी तक 24 ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। 26 ट्रेनों के फेरे कम कर दिए हैं। एक तो ट्रेनों का निरस्तीकरण और ऊपर से विलंबन कोढ़ में खाज का कार्य कर रहा है। समय पालन पूरी तरह ध्वस्त हो गई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168960