search
 Forgot password?
 Register now
search

Indigo Flights: ढाई-ढाई घंटे देरी से उड़ी अहमदाबाद और बेंगलुरु फ्लाइट, गुस्से में आए यात्री

Chikheang 2025-12-5 19:09:14 views 693
  

आगरा एयरपोर्ट पर खड़ा इंडिगो एयरलाइंस का विमान।  



जागरण संवाददाता, आगरा। क्रू मेंबर्स की कमी से जूझ रही इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) की सेवाएं अभी पटरी पर नहीं आ पाई हैं। खेरिया एयरपोर्ट से रवाना होने वाली सभी फ्लाइट गुरुवार को देरी से उड़ीं। शुक्रवार को भी स्थिति सामान्य नहीं हो पाई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अहमदाबाद और बेंगलुरु फ्लाइट ढाई-ढाई घंटे, हैदराबाद फ्लाइट 40 मिनट और मुंबई 12 मिनट देरी से उड़ान भर सकी। इससे नाराज यात्रियों ने विरोध किया। कई यात्रियों ने टिकटों को रद करने की बात भी कही।

एयरपोर्ट प्रशासन ने किसी तरीके से यात्रियों को शांत कराया। विभिन्न शहरों से आगरा आने वाली फ्लाइट भी आधा घंटा से अधिक देरी से यहां पहुंचीं।

खेरिया एयरपोर्ट से वर्तमान में चार शहरों बेंगलुरु, अहमदाबाद, मुंबई, हैदराबाद की हैं। यह सभी फ्लाइट इंडिगो एयरलाइन की हैं। इंडिगो क्रू मेंबर्स की कमी से जूझ रहा है। इसके चलते बुधवार को देशभर की 200 उड़ानें प्रभावित रहीं।

गुरुवार को संबंधित चारो शहर की फ्लाइट ने देरी से उड़ान भरी। अहमदाबाद और बेंगलुरु ढाई-ढाई घंटे, हैदराबाद 40 मिनट और मुंबई 12 मिनट शामिल रहीं। आधा घंटे तक यात्री विमान में भी बैठे रहे।

फ्लाइट के देरी से रवाना होने से नाराज यात्रियों ने विरोध जताया। यात्री विशाल कुमार ने बताया कि इंडिगो एयरलाइन के अधिकारियों ढीली कार्यशैली का नुकसान हो रहा है। जब यात्री पूरा किराया दे रहे हैं तो क्रू मेंबर्स की कमी नहीं होनी चाहिए।

मगर, कंपनी को सिर्फ फायदा दिख रहा है। वहीं यात्रियों के विरोध को देखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन ने हर कोशिश की। यात्रियों को लाउंज में बैठाया गया। यात्री विजय सोनकर ने बताया कि ट्रेनों की तरह ही अब फ्लाइट भी देरी से चल रही हैं।


एक से छह घंटे की देरी से चल रही हैं ट्रेनें

कोहरा शुरू होने से पहले ही ट्रेनों की गति धीमी हो गई है। गुरुवार को ट्रेनें एक से छह घंटे की देरी से चलीं। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेलवे हेल्प लाइन में 2100 शिकायतें पहुंचीं।

सबसे अधिक श्रीधाम एक्सप्रेस, हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस, गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस, एपी एक्सप्रेस, जीटी एक्सप्रेस शामिल रहीं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
154899

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com