जागारण संवाददाता, अमृतसर। पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ने वाली इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें शुक्रवार को बुरी तरह प्रभावित हुईं हैं। जारी शेड्यूल में कई फ्लाइटें अज्ञात समय के लिए शेड्यूल हैं, जबकि कई देरी से उड़ान भर रही हैं। इससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
यहां तक कि हैदाराबाद से दुल्हन और उसका परिवार अमृतसर नहीं आ सका। इस देरी पर दुल्हन और उसके परिवार के आंसू बह रहे थे।कई यात्रियों को अपने टूर कैंसिल करने पड़े।
अमृतसर एयरपोर्ट से रोजाना 10 फ्लाइटें इंडिगो की रवाना होती हैं। जिनमें से 4 फ्लाइटें देरी से उड़ रही हैं। जबकि 6 उड़ाने ऐसी हैं, जिन्हें शेड्यूल किया गया है, लेकिन समय की कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।
सुबह फ्लाइट्स के न जाने के कारण हवाई अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई, जहां रिफंड, वैकल्पिक उड़ानें और होटल व्यवस्था को लेकर हंगामा मच गया।
सिर्फ आने वाली ही नहीं, आने वाली भी इतनी ही फ्लाइटों पर असर हुआ है। इंटरनेट मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए डॉ. रबिंदरनाथ ने कहा कि उन्होंने हैदराबाद से अमृतसर के लिए उड़ान भरनी थी। फ्लाइट रद होने से परेशान हो गए।
उनका कहना है कि उन्होंने 20 घंटे तक इंतजार किया, उन्हें एयरलाइंस की तरफ से कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई। उनके साथ एक और परिवार था। जिनकी बेटी की शादी अमृतसर में थी। दुल्हन के साथ पूरा परिवार इस घटना के बाद रो रहा था।
बिना नोटिस फ्लाइट रद की
कनव सरीन ने अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर लिखा कि उनकी अमृतसर हेदराबाद फ्लाइट को बिना नोटिस के रद कर दिया गया। उन्होंने केरला जाना था। फ्लाइट के कारण उन्हें टूर कैंसल करना पड़ा। उन्हें होटल बुकिंग कैसिल करनी पड़ी। वे इससे हताहत हैं।
जानें इंडिगो फ्लाइट्स का अमृतसर से शेड्यूल
- 6E2506 फ्लाइट अमृतसर-दिल्ली ने उड़ान नहीं भरी
- 6E6164 फ्लाइट अमृतसर- श्री नगर सही समय पर सुबह 8.09 बजे उड़ान भरी
- 6E6848 फ्लाइट अमृतसर-दिल्ली को अभी अज्ञात समय के शेड्यूल्ड किया गया है। लेकिन समय की जानकारी नहीं दी गई। इस फ्लाइट ने 10.40 बजे उड़ान भरनी थी।
- 6E127 फ्लाइट अमृतसर- अहमदाबाद सुबह 11 बजे की जगह शाम 3.40 बजे उड़ान भरेगी।
- 6E1427 फ्लाइट अमृतसर- शारजाह 12 बजे उड़ान नहीं भर रही। इसे अज्ञात समय के लिए शेड्यूल किया गया है।
- 6E6288 फ्लाइट अमृतसर-श्रीनगर दोपहर 1.15 बजे की जगह शाम 7 बजे उड़ान भरेगी।
- 6E478 फ्लाइट अमृतसर-बैंग्लुरू शाम 4.15 बजे की जगह रात 9.55 बजे उड़ान भरेगी।
- 6E278 फ्लाइट अमृतसर- मुम्बई को भी अज्ञात समय के लिए शेड्यूल किया गया है।
- 6E5215 फ्लाइट अमृतसर- दिल्ली को भी अज्ञात समय के लिए शेड्यूल किया गया है।
- 6E6129 फ्लाइट अमृतसर-पूणे को भी अज्ञात समय के लिए शेड्यूल किया गया है।
|