search
 Forgot password?
 Register now
search

MP के सीधी में शासकीय शिक्षक के आवास पर EOW का छापा, 4.36 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति मिली

deltin33 2025-12-5 18:11:03 views 624
  

शिक्षक के आवास पर ईओडब्ल्यू टीम ने दी दबिश।  



डिजिटल डेस्क, जबलपुर। प्रदेश के सीधी शहर में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW)रीवा की टीम ने शुक्रवार तड़के शासकीय शिक्षक अभिमन्यु सिंह के तीन ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की है।

ईओडब्लू रीवा की 6 सदस्यीय टीम ने सुबह 5 बजे शासकीय शिक्षक के पटेल पुल स्थित आवास पर पहुंची और दबिश दी। इसके अलावा शिक्षक के मड़वास में बने दो अन्य ठिकानों में भी छापामार कार्रवाई की गई।

  

कुसमी विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल खोखरा में पदस्थ शिक्षक अभिमन्यु सिंह पर आरोप है कि उन्होंने अपने सरकारी कार्यकाल में आय से कई गुना अधिक संपत्ति अर्जित की।

यह भी पढ़ें- जबलपुर: रिश्वत लेते CMHO कार्यालय का लिपिक गिरफ्तार, EOW की कार्रवाई

शुरुआती जांच में ईओडब्ल्यू की टीम को 4.36 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति मिली है, जबकि वर्ष 1998 से फरवरी 2025 तक आरोपी शिक्षक की वैध आय के अनुसार कुल संपत्ति 57.28 लाख रुपये होनी चाहिए थी। इस भारी अंतर के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

फिलहाल शिक्षक के घर में ईओडब्लू की कार्रवाई जारी है। टीम शिक्षक से जुड़े वाहनों के दस्तावेज, बैंक रिकॉर्ड, जमीन और मकान से संबंधित कागजात सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को कब्जे में ले रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
464242

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com