search

IndiGo की हवाई सेवाएं बिगड़ीं, देवघर के साथ पड़ोस के दुर्गापुर में भी अफरा-तफरी

Chikheang 2025-12-5 17:07:37 views 1061
जागरण संवाददाता, देवघर/दुर्गापुर। IndiGo Flight Disruptions देशभर में इंडिगो की हवाई सेवाएं दो दिनों से गंभीर रूप से प्रभावित हैं, जिसके कारण कई उड़ानें रद हो रही हैं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

झारखंड के रांची और देवघर तथा बंगाल के दुर्गापुर (अंडाल) एयरपोर्ट पर भी इंडिगो की उड़ानों में बड़े पैमाने पर बाधा देखने को मिली है। अचानक हुए कैंसिलेशन से यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है और रीबुकिंग तथा रिफंड के लिए एयरपोर्ट काउंटरों पर लंबी कतारें लग गईं। तकनीकी दिक्कतों और संचालन संबंधी चुनौतियों को रुकावट की मुख्य वजह बताया जा रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रांची, देवघर और दुर्गापुर (अंडाल) एयरपोर्ट पर शुक्रवार को इंडिगो की कई उड़ानें रद होने से यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अचानक हुए रद्दीकरण के बाद तीनों हवाईअड्डों पर यात्रियों को रीबुकिंग और रिफंड के लिए लंबी कतारों तथा भारी अव्यवस्था का सामना करना पड़ा।

सबसे अधिक असर अंडाल में देखने को मिला, जहां इंडिगो की तीन प्रमुख उड़ानों को अंतिम समय पर रद कर दिया गया। ये उड़ान सेवा दिल्ली और हैदराबाद के लिए थी। इसी तरह देवघर और रांची में भी हवाई सेवा प्रभावित है।

यात्रियों ने बताया कि कैंसिलेशन की सूचना सुबह मोबाइल संदेश के माध्यम से मिली। कई लोग संदेश देर से देखने के कारण समय पर एयरपोर्ट पहुंचकर भी यात्रा नहीं कर सके।

एयरपोर्ट पर टिकट काउंटरों पर रीबुकिंग, रिफंड और वैकल्पिक उड़ानों की जानकारी लेने के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ गई। अचानक हुए इस बदलाव से कई लोगों के कार्यक्रम प्रभावित हुए और यात्रियों में नाराजगी देखी गई।

देवघर एयरपोर्ट और पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर स्थित काजी नजरूल इस्लाम एयरपोर्ट पर भी इंडिगो की उड़ान सेवाएं प्रभावित रहीं। तकनीकी कारण, मौसम और संचालन संबंधी चुनौतियों को उड़ान रद्द होने की प्रमुख वजह बताया जा रहा है। कुछ उड़ानों में भारी देरी हुई, जबकि कुछ को डायवर्ट या शेड्यूल से बाहर कर दिया गया।

यात्रियों ने बताया कि पिछले कुछ समय से इंडिगो की कई उड़ानों में निर्धारित समय से संचालन नहीं हो रहा, जिससे परेशानी बढ़ी है। लोगों ने एयरलाइन और हवाईअड्डा प्रबंधन से मांग की है कि उड़ान संचालन में स्थिरता लाई जाए और समय पर अपडेट देकर यात्रियों की दिक्कतें कम की जाएं
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168859