search

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर चलती कार में लगी आग, धू-धूकर जली, बचे दो सवार

cy520520 2025-12-5 16:09:59 views 1238
  



जागरण संवाददाता, उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली के जाजमऊ चौकी क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ कानपुर हाईवे पर गुरुवार को रात लगभग आठ बजे पुलिस चौकी से लगभग पांच सौ मीटर पहले कल्लूपुरवा के पास चलती कार में आग लग गई।

आग लगने से कार धू-धूकर जलने लगी।जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित हो गया। कार में सवार दो लोगों ने कार से बाहर कूदकर जान बचाई। कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने का कारण का पता नहीं चल सका है। फिलहाल कार में शार्ट सर्किट व ओवर हीट से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

घटना से लखनऊ कानपुर हाईवे पर जाम लग गया। कार लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही थी, एक घंटे तक जाम लगा रहा। जाजमऊ चौकी पुलिस ने दमकल बुलवाकर आग पर काबू पाया। एक घंटे के बाद यातायात सुचारु हो सका।

जाजमऊ चौकी इंचार्ज विनोद सिंह ने बताया कि कानपुर नगर के मिना एलआईजी दबौली गुजैनी के रहने वाले कार मालिक शिवनारायण तिवारी अपने एक अन्य साथी के साथ कार से लखनऊ से कानपुर घर लौट रहे थे। रात लगभग आठ बजे जाजमऊ पुलिस चौकी से लगभग पांच सौ मीटर दूर कल्लूपुरवा के पास कार में आग लग गई, जिससे कार धू-धू कर जलने लगी। पुलिस ने दमकल बुलवाकर आग पर काबू पाया। एक घंटे तक जाम लगा रहा।उसके बाद यातायात सुचारु हो सका।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164414