search

इंडिगो एयरलाइंस ने रद की 400 से अधिक उड़ानें, दिल्ली समेत अन्य एयरपोर्ट पर यात्रियों को भारी दिक्कत

deltin33 2025-12-5 15:38:09 views 1136
  



डिजिटल डेस्क, जागरण। इंडिगो की उड़ानों को लेकर चल रही अव्यवस्था शुक्रवार को और बढ़ गई, जब एयरलाइन ने 400 से अधिक उड़ानें रद कर दीं और कई प्रमुख हवाई अड्डों पर भारी देरी दर्ज की गई।

आंतरिक चुनौतियों की वजह से यात्रियों को विभिन्न एयरपोर्ट्स पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। दिल्ली हवाई अड्डे पर ही 220 से अधिक उड़ानें, जिनमें आगमन और प्रस्थान दोनों ही उड़ानों को रद किया गया।

बेंगलुरु में 100 से ज्यादा और हैदराबाद में 90 से अधिक उड़ानें रद की गईं। अन्य कई हवाई अड्डों पर भी देरी और अतिरिक्त रद्दीकरण जारी रहे, क्योंकि इंडिगो के संचालन पर केबिन क्रू उपलब्धता और अन्य आंतरिक कारणों का असर पड़ा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

स्थिति कई दिनों से बिगड़ती देख नागरिक उड्डयन मंत्रालय और DGCA लगातार निगरानी कर रहे हैं और एयरलाइन के संपर्क में हैं। उड़ान रद्दीकरण उस समय सामने आए हैं जब इंडिगो ने नए पायलट ड्यूटी-ऑवर नियमों से अस्थायी राहत मांगी है, जबकि एयरलाइन का दावा है कि फरवरी 2026 तक संचालन स्थिर कर दिए जाएंगे।

गुरुवार को इंडिगो ने DGCA को सूचित किया कि उसके संचालन 10 फरवरी 2026 तक पूरी तरह सामान्य हो जाएंगे। एयरलाइन हाल के दिनों में 1,000 से अधिक उड़ानें रद कर चुकी है और 8 दिसंबर से और कटौती लागू करने वाली है।

इंडिगो ने DGCA से रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच होने वाली नाइट-टाइम लैंडिंग पर लागू प्रतिबंधों से दो महीने की छूट की मांग की है। DGCA ने कहा कि इंडिगो ने एयरबस A320 परिचालन के लिए 10 फरवरी 2026 तक रात के ड्यूटी नियमों से छूट मांगी है।

नियामक के अनुसार, एयरलाइन ने आश्वासन दिया है कि सुधारात्मक कदम जारी हैं और 10 फरवरी 2026 तक संचालन पूरी तरह सामान्य कर दिए जाएंगे।

इंडिगो का कहना है कि छूट यात्रियों की असुविधा कम करने और सुरक्षा मानकों को बनाए रखते हुए संचालन को स्थिर करने के लिए आवश्यक है। वहीं DGCA इस मांग पर विचार कर रहा है, जबकि देशभर के यात्री लगातार बड़े पैमाने पर यात्रा बाधाओं का सामना कर रहे हैं।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर यात्रियों की बढ़ी मुश्किल, इंडिगो की 22 फ्लाइट्स कैंसिल; DIAL ने जारी की एडवाइजरी
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477737