search

रूसी राष्ट्रपति पुतिन के दौरे के बीच सुर्खियों में अभय कुमार सिंह, बिहार से है गहरा नाता; रूस में हैं MLA

cy520520 2025-12-5 15:09:01 views 674
  

अभय कुमार सिंह और रूसी राष्ट्रपति पुतिन। (जागरण)



डिजिटल डेस्क, पटना। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत की यात्रा पर हैं। गुरुवार को वह अपने विशेष विमान से दिल्ली पहुंचे। जहां पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत किया।  

गुरुवार को पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति को भगवद गीता का रूसी अनुवाद भेंट किया। पीएम मोदी ने इस दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट भी किया।

भारत और रूस के बीच 23वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन का आयोजन आज होने जा रहा है। दोनों देशों के नेता इस बैठक में हिस्सा लेंगे।
चर्चा में अभय कुमार सिंह

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दौरे के बीच एक नाम की और चर्चा है, वह हैं अभय कुमार सिंह। अभय कुमार सिंह रूसी संघ में पद संभालने वाले पहले भारतीय मूल के विधायक हैं। अभय कुमार सिंह मूलत: बिहार के पटना से संबंध रखते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रूसी राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान, अभय सिंह ने मोदी-मास्को संबंधों के रणनीतिक महत्व के बारे में खुलकर बात की थी। कुर्स्क में ऐतिहासिक चुनाव मूल रूप से बिहार के पटना के रहने वाले अभय सिंह की कहानी काफी दिलचस्प है।

वह 1991 में मेडिकल की पढ़ाई के लिए रूस गए और धीरे-धीरे पुतिन की सत्ताधारी पार्टी \“यूनाइटेड रशिया\“ के विधायक बन गए। आज वह दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने वाले एक महत्वपूर्ण कड़ी का काम कर रहे हैं।

उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पटना के लोयोला हाई स्कूल से की है। इसके बाद वह कुर्स्क चले गए थे। कुर्स्क स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होने के बाद वह डॉक्टर के रूप में प्रैक्टिस करने दोबारा पटना लौटे थे।

पटना में उन्हें वैसे हालात नहीं मिले, जैसा वह चाहते थे। ऐसे में उन्होंने फिर कुर्स्क लौटने का फैसला किया और फार्मा बिजनेस में एंट्री की।

इसके बाद उन्होंने रूस में ही रियल एस्टेट सेक्टर में भी हाथ आजमाया। अभय सिंह ने मीडिया इंटरव्यू के दौरान कहा था कि मैं बिहार से हूं और राजनीति हमारे डीएनए में है।

रूसी विधायक अभय कुमार सिंह ने मॉस्को और नई दिल्ली के बीच मजबूत रिश्तों का समर्थन किया है। अभय सिंह ने कहा, \“भारत को S-500 मिसाइल डिफेंस सिस्टम भी खरीदना चाहिए, जोकि लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस है।  
पहलगाम हमले की निंदा की थी

अभय कुमार सिंह ने पहलगाम में हुए आंतकी हमले की भी निंदा की थी। एएनआई को दिए बयान में उन्होंने कहा था कि रूस हमेशा भारत के साथ खड़ा है और ऐसी दुखद घटना में हमने अपनी सहानुभूति जताई है। हमारे प्रेसिडेंट ने भी यह बात बताई है।

अगर जरूरत पड़ी तो हम हर तरह से मदद करने के लिएतैयार हैं। यहां तक कि टूरिस्ट पर (पहलगाम में) हुए हमले से यहां का आम आदमी भी सदमे में है।

यह भी पढ़ें- पुतिन के भारत दौरे के बीच वायरल हुई पीएम मोदी की 24 साल पुरानी तस्वीर, वाजपेयी भी थे साथ
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164355