search

एयरपोर्ट पर सूटकेस का ढेर और घंटों का इंतजार... लगातार चौथे दिन इंडिगो की कई फ्लाइट कैंसिल

cy520520 2025-12-5 14:37:15 views 872
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडिगो की कई उड़ानें एक बार फिर बाधित हो गईं हैं। एयरलाइन की फ्लाइट्स या तो देरी से उड़ान भर रही हैं, या फिर इन्हें रद कर दिया गया है। इससे यात्रियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आज (5 दिसंबर) रात 12 बजे से सुबह 8 बजे के बीच इंडिगो ने 32 फ्लाइट्स रद की हैं। इनमें 16 फ्लाइट्स आने वाली थीं और 16 को उड़ान भरना था। इसके अलावा नागपुर से पुणे जाने वाली फ्लाइट को हैदराबाद डायवर्ट कर दिया गया है।

इंडिगो की फ्लाइट में देरी और रद होने के कारण यात्रियों को भारी असुविधा हो रही है। लोग घंटों तक एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं। तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी इंडिगो की 4 फ्लाइट्स रद कर दी गईं हैं और 6 फ्लाइट्स देरी से उड़ान भर रही हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164304