search

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बारातियों की कार; मां-बेटा समेत 5 लोगों की मौत

cy520520 2025-12-5 14:37:09 views 642
  



जागरण संवाददाता, चंपावत। पिथौरागढ़ जिले के सेराघाट क्षेत्र से चंपावत के पाटी आई बारातियों की कार देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गुरुवार देर रात पाटी के बालातड़ी से वापस लौटते समय बारातियों की कार घाट के आस बा क्षेत्र में गहरी खाई में गिर गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हादसे में मां बेटा समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पांच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को लोहाघाट उप जिला अस्पताल लाया गया है।

आपदा परिचालन केंद्र को रात तीन बजे घटना की सूचना मिली। इसके बाद एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके को रवाना हुई।

प्रशासन मृतकों का ब्योरा जूटा रहा है। मृतकों के शवों को भी खाई से निकालने के बाद लोहाघाट उप जिला अस्पताल लाया गया है। बताया जा रहा है की शादी समारोह संपन्न होने के बाद बारात वापस गांव के लिए लौट रही थी।

बोलेरो में सवार थे 10 लोग

वाहन संख्या यूके 04 टीबी 2074 बोलेरा है। उसमें 10 लोग सवार थे। वाहन 200 मीटर गहरी खाई में गिरा है। मृतकों में मां बेटे भी शामिल हैं।

मृतकों के नाम

बिलासपुर निवासी 28 वर्षीय भावना चौबे, भावना का छह वर्षीय बेटा प्रियांशु, 40 वर्षीय प्रकाश उनियाल। पंतनगर निवासी 35 वर्षीय केवल चंद्र उनियाल, 32 वर्षीय सुरेश नौटियाल।

ये हैं घायल

रुद्रपुर धीरज पुत्र प्रकाश चंद्र। लाखतोली निवासी 14 वर्षीय राजेश पुत्र उमेश चंद्र जोशी। दिल्ली निवासी पांच वर्षीय चेतन चौबे पुत्र सुरेश चौबे। किलोटा निवासी भास्कर पांडा, सल्ला भाटकोट, सेराघाट पिथौरागढ़ निवासी 38 वर्षीय वाहन चालक देवदत्त पुत्र रामदत्त।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164293