search

बंगाल फतह करने के लिए भाजपा की बड़ी तैयारी, आज से शुरू होगा चुनावी अभियान; 13000 रैलियां करेगी BJP

deltin33 2025-12-5 11:06:37 views 1114
  

बंगाल में भाजपा आज से करेगी चुनाव प्रचार की आधिकारिक शुरुआत (फोटो- रॉयटर)



राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। बंगाल में भाजपा ने आधिकारिक तौर पर चुनावी बिगुल बजा दिया है। पार्टी पांच दिसंबर यानी शुक्रवार से राज्य में आधिकारिक तौर पर अपना चुनाव अभियान शुरू कर रही है।

गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में भाजपा नेता व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने कहा कि सबसे पहले राज्य भर में 13,000 रैलियां की जाएंगी।  

उसके बाद राज्य और केंद्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में विधानसभा और केंद्र स्तर पर जनसभाएं होंगी। इनमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कम से कम सात और जनसभाएं शामिल हैं। पहली सभा 20 दिसंबर को नादिया के राणाघाट में होने वाली है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत राष्ट्रीय स्तर के नेता भी मौजूद रहेंगे। यह पहली बार है जब भाजपा चुनाव से इतने पहले राज्य में अपना अभियान शुरू कर रही है।  

सिन्हा ने कहा कि सबसे पहले शक्तिकेंद्र स्तर पर रोड शो आयोजित किए जाएंगे। भाजपा का एक शक्तिकेंद्र पांच से सात बूथों को मिलाकर बनाया जाता है।  

राज्य के लगभग 13,000 शक्ति केंद्रों पर ये रोड शो आयोजित किए जाएंगे। राहुल ने कहा कि इनमें से 1,300 रोड शो शुक्रवार को हो रहे हैं।  

यानी शुक्रवार को लगभग हर मंडल में एक रोड शो होगा। ये शाम पांच बजे से सात बजे के बीच आयोजित किए जाएंगे। पार्टी 15 जनवरी से हर विधानसभा क्षेत्र में जनसभाएं शुरू करने जा रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477873