जिसके पाले में युवा वोटर, उसकी जीत पक्की। फोटो जागरण  
 
  
 
  
 
 नवनीत मिश्र,  भागलपुर। विधानसभा चुनाव में जिस पार्टी को युवा मतदाता का साथ मिल गया, उसकी जीत पक्की है। जिले में सबसे अधिक युवा मतदाता हैं। 30 से 39 वर्ष के मतदाता सबसे अधिक हैं।   
 
 50079 मतदाता पहली बार विधानसभा चुनाव में मतदान करेंगे। ये मतदाता 18 से 19 वर्ष के हैं। 18 से 19 वर्ष के सबसे अधिक मतदाता कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में 7842 हैं। 30 से 39 वर्ष के सबसे अधिक मतदाता हैं। इन मतदाताओं की संख्या 611356 है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें  
 
  
 
 30 से 39 वर्ष के सबसे अधिक मतदाता पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र में 105770 हैं। 20 से 29 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 476262 और 40 से 49 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 486391 है। 20 से 29 वर्ष के सबसे अधिक मतदाता कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में हैं।   
 
 40 से 49 वर्ष के सबसे अधिक मतदाता भागलपुर विधानसभा क्षेत्र में 81293 हैं। 50 से 59 साल के 290776 मतदाता हैं। इस आयु वर्ग के सबसे अधिक मतदाता भागलपुर विधानसभा क्षेत्र में हैं। 60 से 69 वर्ष के मतदाता 181845 हैं। इस आयु वर्ग के सबसे अधिक मतदाता भागलपुर विधानसभा क्षेत्र में हैं।   
 
  
 
 70 से 79 वर्ष के मतदाता 92671 हैं। इस आयु वर्ग के सबसे अधिक मतदाता भागलपुर विधानसभा क्षेत्र में 16503 हैं। 80 से 89 वर्ष के मतदाता 25020 हैं। इस आयु वर्ग में सबसे अधिक मतदाता भागलपुर विधानसभा क्षेत्र में हैं।   
 
 90 से 99 वर्ष के मतदाता 3701 हैं। इस आयु वर्ग के सबसे अधिक मतदाता सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में 693 हैं। 100 से 109 वर्ष के मतदाता 387 हैं। इस आयु वर्ग के सबसे अधिक मतदाता 99 सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में हैं।   
 
  
 
 110 से 119 वर्ष के मतदाता तीन हैं। इस आयु वर्ग के गोपालपुर, पीरपैंती व सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में हैं। 120 वर्ष के एक मात्र मतदाता पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र में हैं।   
आयु वर्ग के अनुसार मतदाता डेटा  
 
   
 
  
 
    आयु वर्ग कुल मतदाता  
    
    
   18-19  
   50,079  
    
    
   20-29  
   476,262  
    
    
   30-39  
   611,356  
    
    
   40-49  
   486,391  
    
    
   50-59  
   290,776  
    
    
   60-69  
   181,845  
    
    
   70-79  
   92,671  
    
    
   80-89  
   25,020  
    
    
   90-99  
   3,701  
    
    
   100-109  
   387  
    
आयु वर्ग और विधानसभा के अनुसार सर्वाधिक मतदाता  
 
    आयु वर्ग विधानसभा सर्वाधिक मतदाता  
    
    
   18-19 वर्ष  
   कहलगांव  
   7,842  
    
    
   20-29 वर्ष  
   कहलगांव  
   80,012  
    
    
   30-39 वर्ष  
   पीरपैंती  
   105,770  
    
    
   40-49 वर्ष  
   भागलपुर  
   81,293  
    
    
   50-59 वर्ष  
   भागलपुर  
   51,253  
    
    
   60-69 वर्ष  
   भागलपुर  
   32,877  
    
    
   70-79 वर्ष  
   भागलपुर  
   16,503  
    
    
   80-89 वर्ष  
   भागलपुर  
   5,161  
    
    
   90-99 वर्ष  
   सुल्तानगंज  
   693  
    
    
   100-109 वर्ष  
   सुल्तानगंज  
   99  
   |