search

विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने लंदन की ब्रिटिश लाइब्रेरी का किया दौरा, भारतीय विधायी रिकॉर्ड का अध्ययन किया

deltin33 2025-10-5 07:06:07 views 1264
  विधानसभा अध्यक्ष ने लंदन की ब्रिटिश लाइब्रेरी का किया दौरा





जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता शनिवार को लंदन में ब्रिटिश लाइब्रेरी का दौरा किया, जहां उन्होंने विशेष रूप से तैयार किए गए संग्रह में अभिलेख, फ़ोटोग्राफ़्स और लिखित अभिलेख का अध्ययन किया, इनमें अधिकतर उस समय की संसद के थे, जाे कभी वर्तमान दिल्ली विधानसभा के स्थान पर चलती थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



यह दौरा ब्रिटिश हाई कमीशन द्वारा दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष के लिए आयोजित किया गया था। इस अवसर पर गुप्ता ने \“मोदीएट20\“ पुस्तक ब्रिटिश लाइब्रेरी की इंटरनेशनल आफिस मैनेजर को भेंट की और लाइब्रेरी द्वारा प्रदान किए जा रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। लाइब्रेरी अधिकारियों ने दिल्ली विधानसभा के साथ निरंतर सहयोग जारी रखने का आश्वासन दिया।



इस दौरान ब्रिटिश हाई कमीशन की सदस्य सहारा कुरैशी भी उपस्थित थीं। गुप्ता ने 1900–1930 के भारतीय विधायी रिकार्ड का अध्ययन किया, जिसने देश के विधायी और संसदीय इतिहास के महत्वपूर्ण पहलुओं पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521