search

Karnal News: कंबल की फैक्टरी में लगी आग, मजदूर बेहोश; मची अफरा-तफरी

Chikheang 2025-10-5 05:36:40 views 1303
  कंबल की फैक्टरी में लगी आग। फाइल फोटो





संवाद सहयोगी, घरौंडा। कोहंड गांव में शनिवार सुबह शनि मंदिर के सामने स्थित एक कंबल फैक्टरी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। फैक्टरी में काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सूचना मिलते ही करनाल और घरौंडा से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आगजनी में एक मजदूर धुएं की चपेट में आने से बेसुध हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।



शनिवार सुबह करीब 10 बजे फैक्टरी के अंदर से अचानक धुआं उठने लगा। वहां काम कर रहे मजदूरों ने जब धुआं देखा तो उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग ने तेजी से मशीनों और माल को अपनी चपेट में ले लिया।

धुआं और लपटें इतनी तेज थीं कि मजदूर बाहर भागे। इसी दौरान एक 22 वर्षीय युवक सलिंद्र पुत्र नरेश धुएं में बेहोश हो गया। उसे तुरंत एंबुलेंस की मदद से घरौंडा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसकी स्थिति सामान्य बताई।



आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट की संभावना जताई जा रही है।
पुलिस जांच में जुटी, कोई शिकायत दर्ज नहीं

घरौंडा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि कोहंड स्थित फैक्टरी में आग लगने की सूचना पर पुलिस और फायर टीम मौके पर पहुंची थी। आग पर काबू पा लिया गया है और कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। नुकसान का आकलन फैक्टरी मालिक द्वारा किया जा रहा है। फिलहाल इस संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953