search

लुधियाना के दुगरी में ट्रैक्टर पार्ट्स चुराते धराया युवक, भीड़ ने पकड़कर कर दी धुनाई

cy520520 2025-10-5 05:36:39 views 1265
  चोरी करता युवक पकड़ा, लोगों ने धुनाई कर पुलिस को सौंपा (फोटो: जागरण)





संवाद सहयोगी, लुधियाना। दुगरी के इलाके से लोगों ने चोरी करते समय एक युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। हंगामा होते देख राहगीर में जमा होने लगे और पुलिस को सूचित किया। लोगों ने उसकी वीडियो बनाई और पुलिस के हवाले कर दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जानकारी के अनुसार एक युवक दुगरी राेड पर ट्रैक्टर से कोई पाट्रस खोलकर चोरी करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान एक राहगीर की निगाह उस पर पड़ी और उसने चोर को वहां खड़े होने का कारण पूछा। उस युवक का एक साथी कुछ दूरी पर खड़ा था और डरकर वहां से भाग गया।



लोगों की भीड़ ने चोरी की कोशिश कर रहे युवक को पकड़कर पहले उसकी जेब चैक की। बताया जा रहा है कि उसकी जेब से एक सिरिंज भी बरामद हुई। फिर लोगों का गुस्सा बढ गया और उन्होंने उसे जमीन पर गिराकर खूब पीटा। यह दोनों चोर बाइक पर आए थे। लोगों ने चोर व बाइक पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों का कहना है कि दुगरी रोड पर काफी समय से वाहनों की बैटरी व अन्य सामान चोरी हो रहा है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737