search

लखनऊ में जमीन के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, बांके से किया हमला; पांच घायल

deltin33 2025-10-5 05:06:25 views 1293
  जमीन के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, बांके से किया हमला, पांच घायल





जागरण संवाददाता, लखनऊ। रहीमाबाद के मलखापुर में जमीन के विवाद में शुक्रवार को दो पक्ष मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच में लाठी-डंडे व बांके चले। घटना में पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया और दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



मलखापुर निवासी समीम के मुताबिक शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े पांच बजे उनका भाई नसीम खेत से चारा लेकर घर पहुंचा था। जहां घर के बाहर मौजूद विपक्षी कमालू गोबर डालने को लेकर गालियां दे रहा थे। विरोध करने पर हमला कर दिया।



मौके पर पहुंचे उनके भाई जमालू, इकबाल, मुख्तार, ने बांका, लाठी डंडे से नसीम पर हमला बोल दिया। चीख पुकार सुनकर बचाने पहुंची उसकी पत्नी नजरीन को भी मारा पीटा। दोनों को गंभीर चोटें आईं हैं।

वहीं, गांव के ही दूसरे पक्ष कमालुद्दीन ने बताया उनकी पत्नी सबीना व बहन सबरुन निशा घर का कूड़ा डालने गई थी। जहां नसीम, आरूफ़, नवाब, समीम, गालियां देने लगे और विरोध पर मारने पीटने लगे। दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आईं हैं।



रहीमाबाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुणायक ने बताया कि पुरानी जमीन के रंजिश में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों के आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521