search

Tejashwi Yadav: एक महीने की छुट्टी पर लालू के लाल! फैमिली के साथ इस देश में मनाएंगे न्यू ईयर

Chikheang 2025-12-5 02:08:37 views 1097
  

तेजस्वी यादव और राजश्री।



राज्य ब्यूरो, पटना। राजद विधानसभा चुनाव में हार के कारणों की समीक्षा में जुटा है और पार्टी के खेवनहार तेजस्वी यादव यूरोप निकल गए हैं। उनके साथ पत्नी और बच्चे (पुत्री कात्यायनी और पुत्र इराज) हैं, जो क्रिसमस मनाने के साथ नए वर्ष का स्वागत विदेश में करेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

चर्चा है कि अब परिवार के साथ तेजस्वी दिसंबर बाद ही पटना लौटेंगे। उल्लेखनीय है कि तेजस्वी ने ईसाई धर्मावलंबी रेचल गोडिन्हो से विवाह किया है, जो अब राजश्री के नाम से जानी जा रहीं।

पटना में राबड़ी देवी के सरकारी बंगले (10, सर्कुलर रोड) में ही पति के साथ रेचल भी रहती हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान उसी बंगले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने हैलोवीन मनाया था, जो ईसाइयों का एक त्योहार है। तेजस्वी की पुत्री के साथ खुशियां मनाते लालू का वीडियो तब खूब प्रसारित हुआ था। इंटरनेट मीडिया पर नुक्ताचीं भी हुई थी।

अब राबड़ी को 39, हार्डिंग पार्क वाले बंगले में शिफ्ट होने का नाेटिस मिल चुका है। ऐसे में रेचल की अनुपस्थिति परिवार को असहज करने वाली है। विधान मंडल के परिसर में इससे जुड़े प्रश्न को राबड़ी टाल गई थीं। तेजस्वी भी करारी पराजय के बाद से मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं और सार्वजनिक प्रतिक्रिया से परहेज कर रहे।

उल्लेखनीय है कि 24 नवंबर को बच्चों को लेकर रेचल दिल्ली चली गई थीं। उसके बाद 27 नवंबर को तेजस्वी भी दिल्ली चले गए थे। वहां से लौटकर वे नवगठित विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ लिए।

विधानसभा के पांच दिवसीय सत्र के दूसरे दिन (दो दिसंबर) की कार्यवाही समाप्त होने के बाद तेजस्वी अचानक दिल्ली निकल गए। इस पर विपक्ष के जारी कटाक्ष के बीच बीच ही वे छुट्टियां मनाने यूरोप चले गए हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168824