search

वन भूमि पर अफीम की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, मदनपुर पुलिस ने फसल की नष्ट

Chikheang 2025-12-4 20:42:58 views 1219
  

वन भूमि पर अफीम की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई



संवाद सूत्र, मदनपुर (औरंगाबाद)। मदनपुर थाना क्षेत्र के धोबराहा जंगल में वन भूमि का अतिक्रमण कर लगभग दो एकड़ में लगाए गए अफीम की फसल को वन विभाग की टीम ने मदनपुर थाना पुलिस के सहयोग से बुधवार को नष्ट किया।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस कार्रवाई के दौरान पटवन में उपयोग की जाने वाली पंप मशीन, डिलीवरी पाइप, सेक्शन और कुदाल को भी जब्त किया गया। वन विभाग की इस कार्रवाई से अफीम की खेती करने वालों में हड़कंप मच गया है।

इस मामले में वनपाल रौनक कुमार और वनरक्षी नंदू कुमार ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी कराई है। दोनों ने अपने बयान में कहा है कि अफीम की खेती की सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की गई है और खेती करने वाले का नाम पता करने का प्रयास किया जा रहा है।  
32 एकड़ में लगाए गए अफीम की फसल को नष्ट किया

वनों के क्षेत्र पदाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि जनवरी 2025 में सागरपुर, ढकपहरी और छकरबंधा जंगल में करीब 32 एकड़ में लगाए गए अफीम की फसल को नष्ट किया गया था।

थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि वन विभाग और पुलिस की टीम द्वारा फरवरी 2024 में दो बार अफीम की फसल को नष्ट किया गया था। नीमीडीह गांव के खेत से आठ फरवरी को पांच कट्ठा और ढकपहरी पहाड़ से 20 एकड़ तथा 18 फरवरी को ढकपहरी पहाड़ पर 15 एकड़ में लगी अफीम की फसल को नष्ट किया गया था।

इस मामले में 15 आरोपित बनाए गए हैं, जिनमें से सात को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जंगल में अफीम की खेती करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168874