search

शिवहर के लाल विवेक का क्रिकेट में कमाल, बने अंडर-16 बिहार टीम के Vice Captain

cy520520 2025-12-4 19:37:49 views 1251
  

शिवहर के लाल विवेक का क्रिकेट में कमाल



जागरण संवाददाता, शिवहर। शिवहर में भले ही स्टेडियम नहीं है और क्रिकेट का उतना माहौल नहीं है। बावजूद इसके बागमती नदी के किनारे बसे बेजान पीच पर पर रियाज कर शिवहर के खिलाड़ी नेशनल स्तर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले साल प्रतिष्ठित मुश्ताक अली ट्राफी में शिवहर निवासी मृत्युंजय कुमार सिंह का चयन हुआ था और अब शिवहर के ही विवेक आनंद विजय मर्चेंट ट्राफी के लिए अंडर-16 बिहार टीम के उपकप्तान चुने गए है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसी साल जनवरी में आयोजित विजय मर्चेंट ट्राफी के फाइनल में त्रिपुरा को हराने वाली टीम में भी विवेक आनंद शामिल थे। उनके आल राउंडर प्रदर्शन को लेकर इस बार उन्हें टीम का उपकप्तान बनाया गया है। शिवहर से जिलास्तरीय प्रतियोगिता खेलते हुए विवेक आनंद ने बिहार टीम में जगह बनाई है।

उपकप्तान बनाए जाने के बाद उनके गांव माली पोखरभिंडा में जश्न का माहौल है। विवेक आनंद के पिता अशोक कुमार सिंह किसान है। मां अनुराधा देवी वर्ष 2006 से 2011 तक माली पोखरभिंडा पंचायत की मुखिया रह चुकी है। विवेक आनंद को पांच बहन है। दो भाईयों में वह बड़ा है। छोटा भाई सौरव केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाई कर रहा है।

शिवहर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुमित कुमार उर्फ दीपू वर्मा सहित संघ के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। साथ ही विवेक आनंद के उज्जवल भविष्य की कामना की है। विवेक आनंद के पिता अशोक कुमार सिंह ने बताया कि विवेक आनंद को बिहार अंडर-16 क्रिकेट टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया गया है।

वह जिला और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में शिवहर का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं। वह नियमित रूप से शिवहर जिला क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं। मई 2025 में एक मैच में, उन्होंने गेंदबाजी में 10 ओवर में 2 विकेट लिए थे। अप्रैल 2025 में मधुबनी के खिलाफ एक मैच में, शिवहर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 71 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। पिछली विजय मर्चेंट ट्राफी में विवेक आनंद ने 25 रन बनाए थे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164296