search

एक ही रात में तीन वारदात... दरवाजा तोड़कर दुकानों में घुसे चोर और नगदी व माल साफ

LHC0088 2025-12-4 19:37:25 views 1077
  

चोरों ने नगर में बुधवार रात हाईवे पर सुभाष चौक के समीप तीन दुकानों को निशाना बनाते हुए हजारों की नगदी साफ कर दी। (प्रतीकात्मक फोटो)



जागरण संवाददाता, मवाना (मेरठ)। चोरों ने नगर में बुधवार रात हाईवे पर सुभाष चौक के समीप तीन दुकानों को निशाना बनाते हुए हजारों की नगदी साफ कर दी। तीनों घटनाओं में चोर ऊपर से दरवाजा तोड़कर दुकानों में घुसे। पीड़ित व्यापारियों की सूचना पर पुलिस भी मौका पहुंची और मुआयना कर लौट गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नगर में सुभाष चौक के सामने सुभाष बुक डिपो के नाम से किताबों की दुकान है। बुधवार रात्रि चोर ऊपर दरवाजा तोड़ कर नीचे दुकान में आए और काउंटर में लगे गल्ले से लगभग 12 हजार रुपये चोरी कर लिए। मुकेश जैन ने बताया कि चोरों ने पूजा स्थल से भी नगदी साफ कर दी। यहां के अलावा पास ही झब्बर मंडी के गेट पर अशोक कुमार जैन ने न्यू जैन भंडार की दुकान में गल्ले में रखे 15 हजार रुपये और पूजा स्थल से ढाई हजार रुपये की नगदी उड़ा दी।

यहां के अलावा मिष्ठान भंडार के सामने अग्रवाल साइकिल स्टोर से काउंटर में लगे गल्ले से 12 हजार रुपये साफ कर दिए। तीन दुकानों में चोरी की घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना की लौट गई। थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम जादौन ने बताया सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166661