search

CM सुक्खू ने हस्ताक्षर कर शुरू किया वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान, शिमला में बनाया कंट्रोल रूम; गांव तक जाएंगे कार्यकर्ता

LHC0088 2025-10-5 02:06:22 views 1261
  शिमला में वोट चोर, गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान के दौरान कांग्रेस नेता।





राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Pradesh Congress, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान’ अभियान शुरू कर दिया है। पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पहला हस्ताक्षर कर इस अभियान की शुरुआत की। हिमाचल में यह अभियान 15 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान एक लाख हस्ताक्षर करवाए जाएंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सारे हस्ताक्षर होने के बाद इसकी प्रतिलिपि पार्टी हाईकमान को भेजी जाएगी। अभियान को सफल बनाने व इसकी निगरानी के लिए कांग्रेस पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। हिमुडा के उपाध्यक्ष व पूर्व पार्टी महासचिव यशवंत छाजटा को इस का इंचार्ज बनाया गया है। जबकि हरिकृष्ण हिमराल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हस्ताक्षरों में डुप्लीकेसी न हो इसे जांचेंगे।


हर विधानसभा क्षेत्र व गांव में जाएंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

हर विधानसभा क्षेत्रों के गांव में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचेंगे। कांग्रेस के अग्रणी संगठन एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, इंटक, सेवादल की भी जिम्मेदारी तय की गई है। वह भी अभियान को गांव व लोगों के घर तक पहुंचाकर इसे जन अभियान बनाएंगे।
प्रभारी रजनी पाटिल ने ली वर्चुअल बैठक

कांग्रेस प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल ने शनिवार को वर्चुअल बैठक की। पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जो इस अभियान के संयोजक हैं वह भी मौजूद रहे। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, सह संयोजक कुलदीप राठौर, स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल, विधायक, कांग्रेस प्रदेश मामलों के सह प्रभारी व अन्य नेता मौजूद रहे। जिला स्तर पर अभियान के लिए नियुक्त प्रभारी वर्चुअली इसमें जुड़े।



कार्यक्रम में अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए गए। रजनी पाटिल ने कहा कि इस अभियान को जन अभियान बनाया जाए। कार्यकर्ता गांव गांव जाकर लोगों को बताए कि कैसे भाजपा वोटों की चोरी कर रही है।
जनता को बताएंगे कैसे चोरी हो रहे वोट : सीएम

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में इस अभियान को जन जागरण अभियान बनाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा वोट चोरी कर रही है। महाराष्ट्र व हरियाणा के चुनाव में कैसे वोट चोरी किए गए राहुल गांधी ने तथ्यों के साथ ये बात देश की जनता के समक्ष रखी है। अब इस अभियान के माध्यम से हिमाचल के हर गांव में लोगों को जागरूक किया जाएगा।



लोगों को सच्चाई बताई जाएगी कि कैसे वोट चोरी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक बूथ से यदि 50 वोट काटी जाए तो 100 का फर्क पड़ता है। कांग्रेस अपने बूथ स्तर के पदाधिकारियों को भी जागरूक करेगी ताकि लोगों का वोट चोरी न किया जा सकें।
शहरों तक सीमित नहीं रहेगा अभियान : प्रतिभा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल शहरों तक सीमित नहीं रहेगा। गांव व हर वोटर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज देश में वोटरों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता नेता राहुल गांधी पूरे देश में जाकर लोगों को बता रहे हैं कि कैसे वोट चोरी किए जा रहे हैं। हिमाचल में इस अभियान को सफल बनाया जाएगा।


आयोग की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में : राठौर

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व अभियान के सह संयोजक कुलदीप राठौर ने अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह अभियान भाजपा द्वारा कथित वोट चोरी के विरोध में चलाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने वोट चोरी के माध्यम से सरकारें बना रही है। राहुल गांधी ने पूरे तथ्य इसके जनता के समक्ष रखे हैं। कांग्रेस इलेक्ट्रॉनिक डाटा चुनाव आयोग से मांग रही है जो दिया नहीं आ रहा है। सीसीटीवी फुटेज नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जो सवाल उठाए चुनाव आयोग ने इसका कोई जवाब नहीं दिया। उल्टा राहुल गांधी को कहा कि शपथ पत्र दाखिल करने को कहा। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष प्राइम मिनिस्टर इन वेटिंग होता है। चुनाव आयोग के प्रवक्ता भाजपा नेता बने हुए हैं। यह इस बात को इंगित करता है कि वोट चोरी हो रहे हैं।


हर विस क्षेत्र में पहुंचेंगे कार्यकर्ता : मुकेश

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह अभियान शनिवार से शुरू हो गया है। राज्य के 68 विस क्षेत्र में चलेगा। 1 लाख हस्ताक्षर का लक्ष्य रखा गया है। लोगों को बताया जाएगा कि वोट कैसे भाजपा चोरी कर रही है। अभियान के लिए जो जिला प्रभारी बनाए हैं उन्हें भी इसका लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने कहा कि 13 अक्टूबर को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण होने जा रहा है। इस दौरान भी केंद्रीय नेता शिमला आएंगे। उन्हें भी इसकी प्रतिलिपि सौंपी जाएगी।



यह भी पढ़ें- पाकिस्तान प्रेम और झूठे वादों से कांग्रेस को मिली 90 चुनाव में हार, अनुराग ठाकुर बोले- भारत का विरोध करना इनकी फितरत

यह भी पढ़ें- हिमाचल सरकार ने चुनाव से दो साल पहले तय किए 7 प्राथमिक क्षेत्र, किस तरह से होगा व्यवस्था परवर्तन, क्या है योजना?
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138