search

प्रयागराज में संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत, परिजन बोले बेटी ने की है आत्महत्या

LHC0088 2025-12-4 18:07:48 views 891
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। थरवई थाना क्षेत्र के बहमलपुर जबर का पूरा निवासिनी अनुष्का पटेल (18) पुत्री बलवंत कुमार पटेल की बुधवार देर रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।

परिजन देर रात करीब साढ़े दस बजे शव को अंतिम संस्कार के लिए रसूलाबाद घाट ले गए। इसी दौरान रसूलाबाद घाट से सूचना थरवई पुलिस को दी गई।

थरवई थाने से उपनिरीक्षक दीपक कुमार पुलिस टीम के साथ रात करीब 12 बजे रसूलाबाद घाट पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को रोकते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है परिजनों का कहना है कि अनुष्का ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मृतका इंटरमीडिएट की छात्रा थी। उधर, थरवई पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

यह भी पढ़ें- सीएम योगी के निर्देश पर बांग्लोदशी रोहिंग्या घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, खुफिया एजेंसियां अलर्ट
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166744