search

नशे में धुत होकर घर लौट रहा था युवक, सड़क किनारे गिरा और रात भर में मौत

Chikheang 2025-12-4 15:08:25 views 1249
  

नशे में धुत होकर घर लौट रहा था युवक



जागरण संवाददाता, नौबतपुर। थाना क्षेत्र के बड़ी टंगरैला बेदौली गांव के समीप बुधवार की सुबह एक अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी, जिसके बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मृतक की पहचान बेदौली निवासी स्व सुभाष राम का 45 वर्षीय पुत्र रामजी राम के रूप में हुई है, जो देर रात शराब के नशे में लड़खड़ाकर गिर गया था। गिरने के दौरान उसे सिर पर चोट लग गई, जिसके बाद वह उठ नहीं पाया और ठंड में रातभर पड़े रहने से उसकी मौत हो गई।  

ग्रामीणों के मुताबिक मृतक को देर रात इलाके में लड़खड़ाते हुए देखा गया था। आशंका है कि नशे की हालत में वह सड़क किनारे गिर पड़ा और चोट लगने के बाद उठ नहीं सका। कड़ाके की ठंड होने के कारण उसका शरीर सुन्न हो गया और समय पर मदद न मिलने से उसकी जान चली गई।  
नशे की हालत में गिरने के बाद ठंड से मौत

पुलिस ने प्राथमिक जांच में पाया कि मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि हो सकेगी, हालांकि प्रथम दृष्टया मामला नशे की हालत में गिरने के बाद ठंड से मौत का लग रहा है।  

इलाके के लोगों ने रात में गश्त बढ़ाने और शराब सेवन से होने वाली घटनाओं पर नियंत्रण की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168809