search

रायपुर में सराफा व्यापारी से गन प्वाइंट पर लूट, 86 किलो चांदी के जेवरात लेकर बदमाश फरार

cy520520 2025-10-4 23:36:33 views 1242
  रायपुर में में सराफा व्यापारी से 86 किलो चांदी की लूट





डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए सराफा व्यापारी से करीब 86 किलो चांदी के आभूषण लूट लिए। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सदर बाजार इलाके की है।

बदमाशों ने व्यापारी को गन प्वॉइंट पर बंधक बनाया, उसके हाथ-पैर बांध दिए और बेहोश करने के लिए संदिग्ध वस्तु सुंघा दी। इसके बाद ज्वेलरी शॉप से भारी मात्रा में चांदी लूटकर फरार हो गए।


शिवा ट्रेडर्स के मालिक को बनाया निशाना

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित व्यापारी का नाम राहुल गोयल है और उनकी दुकान शिवा ट्रेडर्स ज्वेलर्स के नाम से संचालित होती है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 4 बजे अज्ञात बदमाश दुकान पर पहुंचे और हथियार के बल पर गेट खुलवाया। इसके बाद व्यापारी को बेहोश कर डकैती को अंजाम दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।



यह भी पढ़ें- गोदाम न दुकान, वेंडर ले रहे करोड़ों का भुगतान,यहां मनरेगा में मची है लूट,अधिकारियों ने दे रखी है छूट
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737