search

हीट है Varanasi Ranchi Vande Bharat Express, भाजपा सांसद की मांग पर बोले रेल मंत्री - फिलहाल ट्रेन की सभी सीटें फुल

cy520520 2025-12-4 04:07:00 views 1054
  

रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस (सांकेतिक तस्वीर)



जासं, बोकारो। Varanasi Ranchi Vande Bharat Express: रांची–वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस 20887-20888 के नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो जंक्शन पर ठहराव को लेकर बुधवार को लोकसभा में केंद्र सरकार का जवाब आया। जवाब रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिया।  
भाजपा सांसद के सवाल पर रेल मंत्री का जवाब

धनबाद के भाजपा सांसद ढुलू महतो ने सरकार से पूछा कि क्या गोमो जैसे बड़े जंक्शन पर इस महत्वपूर्ण ट्रेन का ठहराव देने के लिए कोई औपचारिक अनुरोध किया गया है और क्या सरकार इस पर विचार कर रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
90 ट्रेन सेवाओं से जुड़ा है गोमो

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लिखित जवाब में बताया कि गोमो स्टेशन पहले से ही 90 ट्रेन सेवाओं से जुड़ा है, जिनमें 4 वंदे भारत और 6 राजधानी एक्सप्रेस शामिल हैं। इनमें रांची से गोमो को जोड़ने वाली 9 जोड़ी ट्रेनें तथा वाराणसी से जोड़ने वाली 8 जोड़ी ट्रेनें भी मौजूद हैं।
रांची-वाराणसी वंदे भारत की ओक्यूपेंसी सौ प्रतिशत

मंत्री ने कहा कि ट्रेन सेवाओं के ठहराव का निर्धारण एक निरंतर प्रक्रिया है, जो ट्रैफिक जस्टिफिकेशन, ऑपरेशनल सुविधा और संसाधनों की उपलब्धता पर निर्भर करता है। उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2024-25 और अक्टूबर 2025 तक रांची–वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस की ओक्यूपेंसी 100 प्रतिशत से अधिक रही है।
मांगों पर मंत्रालय कर रहा अध्ययन

रेल मंत्रालय ने स्वीकार किया कि सांसद ढुलू महतो सहित कई प्रतिनिधित्व मिले हैं, जिनमें इस वंदे भारत ट्रेन का ठहराव गोमो स्टेशन पर देने की मांग की गई है। फिलहाल मंत्रालय इन मांगों का अध्ययन कर रहा है और यात्री सुविधा तथा क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को देखते हुए संभावित कदमों पर विचार कर रहा है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164198