search

अमरोहा में हुए सड़क हादसे में लखीमपुर खीरी के तहेरे-चचेरे भाइयों की मौत, गुरुग्राम में बाइक राइडर का करते थे काम

cy520520 2025-12-4 03:38:03 views 469
  



जागरण संवाददाता, अमरोहा। गजरौला हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से लखीमपुर खीरी निवासी बाइक सवार तहेरे चचेरे दो भाइयों की मौत हो गई। यह हादसा बुधवार देर शाम कस्बा में हाईवे पर पुराने आइसीआइसीआइ बैंक भवन के सामने हुआ। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जनपद लखीमपुर खीरी के थाना धीरा क्षेत्र के गांव सोना खुर्द निवासी दीपक पुत्र राम निवास व नितिन पुत्र मंगेश तहेरे चचेरे भाई थे। दोनों गुरुग्राम में रहकर एक कंपनी में बाइक राइडर का काम करते थे। बुधवार को दोनों भाई बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

दोनों हेलमेट भी लगाए थे। शव के हालात देख कर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि हादसे के बाद उनके शव पर कई वाहन उतरे हैं। हादसा होते ही मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची तथा मृतकों की जेब से मिले आधार कार्ड के द्वारा इनकी पहचान हुई। पुलिस ने घटना की जानकारी स्वजन को दी। दोनों के शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164216