search

निर्माणाधीन मकान का फाटक गिरा, दबकर मजदूर की मौत; हादसे के बाद फरार हुआ ठेकेदार

deltin33 2025-12-4 03:07:38 views 940
  



संवाद सहयोगी, बिसौली। निर्माणाधीन मकान की साफ सफाई करते समय लोहे का फाटक गिर गया और उसके नीचे दबकर एक मजदूर घायल हो गया। उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद ठेकेदार मौके से भाग गया। मजदूर के स्वजन ने अस्पताल में हंगामा काटा। बाद में पहुंची पुलिस ने जैसे तैसे उन्हें शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

नगर के मुहल्ला साहूकारा में डाकखाना के सामने अंकित अग्रवाल का मकान बन रहा है। आधे से ज्यादा मकान बन गया लेकिन पिछले एक साल से काम बंद था। बरेली निवासी ठेकेदार नन्हे पिछले चार दिन से निर्माणधीन मकान में ही रह रहा था। बताते हैं कि नन्हे ने बुधवार को मकान की सफाई कराने के लिए मजदूरों को बुलाया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शाम को अचानक निर्माणाधीन मकान का फाटक अचानक गिर गया, जिससे कोतवाली क्षेत्र के गांव दबतरा निवासी 32 वर्षीय दिनेश यादव पुत्र त्रिवेणी सिंह दब गया। यह देखकर दूसरा मजदूर पप्पू भाग कर आया, लेकिन फाटक काफी भारी था। उससे नहीं उठा। उसके शोर मचाने पर कई राहगीर वहां आ गए। तब उन्होंने किसी तरह फाटक को हटाया। इससे दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इस सूचना मिलते ही मजदूर के स्वजन भी अस्पताल पहुंच गए।

उन्होंने जमकर हंगामा काटा। स्वजन मकान मालिक पर गंभीर आरोप लगा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे तैसे स्थिति को संभाला। मृतक की पत्नी अनीता और पिता त्रिवेणी सिंह का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के एक बेटा और एक बेटी है। वह
मेहनत मजदूरी कर परिवार का पेट पालता था। इधर मकान स्वामी अंकित अग्रवाल ने बताया कि मकान में काम बंद था।

ठेकेदार पांच दिनों से इसी मकान में रह रहा था। ये मजदूर कब आए और सफाई का काम कब शुरु हुआ, इसकी जानकारी ही नहीं थी। इधर एसएसआई शिवेंद्र भदौरिया ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं आई है। अगर तहरीर आती है तो जांचकर कार्रवाई कराई जाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477666