जापान में रिलीज होने वाली है पुष्पा 2 (फोटो-इंस्टाग्राम)
एंटरटेनमेंटडेस्क,नई दिल्ली। निर्देशक सुकुमार की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा 2: द रूल एक बार फिर से सिनेमाघरों में तहलका मचाने के लिए तैयार है। इस मूवी में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल मुख्य भूमिका में थे। अब ये फिल्म भारत नहीं बल्कि विदेश में अपना जलवा बिखेरने वाली है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
किस दिन रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म अगले साल 16 जनवरी को जापान में रिलीज होने वाली है। जापान में फिल्म की डिस्ट्री ब्यूटर गीक पिक्चर्स इंडिया ने अपनी एक्स टाइमलाइन पर इसकी घोषणा की। इसमें लिखा है, \“कोनिचिवा, निहोननोतोमोयो\“ भारतीय सिनेमा की हिट फिल्म जापान में पूरी ताकत के साथ छा जाने के लिए तैयार है! पुष्पा राज 16 जनवरी, 2026 को जापान पर कब्जा कर लेगी और जंगल की आग की तरह फैल जाएगी । #पुष्पा2इनजापान #पुष्पा2दरूल #पुष्पाकुन्रिन #वाइल्डफायरपुष्पा।“
यह भी पढ़ें- झुकेगा नहीं...! Allu Arjun बने मोस्ट वर्सेटाइल एक्टर ऑफ द ईयर, DPIFF 2025 में मिला अवॉर्ड
Konnichiwa, Japan!!
Aaaand the wildfire is officially going global..
Pushpa lands in Japan on 16th Jan 2026.. are you ready??
Watch the full Japanese trailer here: https://t.co/pEije6R5IA#Pushpa2inJapan #Pushpa2TheRule #PushpaKunrin #WildFirePushpa #プシュパ君臨… pic.twitter.com/PUikDZFpv9
— Rashmika Mandanna (@iamRashmika) December 3, 2025
class=“cf0“>
सुपरहिट फ्रैंचाइज़ी में लीड रोल निभा रही एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने भी अपनी एक्स टाइमलाइन पर फिल्म की रिलीज के बारे में ट्वीट किया और फिल्म के जापानी ट्रेलर का लिंक शेयर किया।
क्या है पुष्पा 2 की कहानी?
आपको बता दें कि पुष्पा 2 थिएटर रिलीज के बाद से ही दर्शकों के बीच खूब चर्चा में थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 दिन पूरे किए थे। इसके अलावा 17 जनवरी को इसका एक रिलोडेडवर्जन भी आया था जिसमें 20 मिनट की एक्स्ट्राफुटेज दिखाई गई थी। पुष्पा 2: द रूल, का निर्देशन सुकुमार ने किया है। फिल्म की कहानीपुष्पा राज के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक ऐसा व्यक्ति, जो अपना सब कुछ छिन जाने के बाद यह निर्णय लेता है कि वह जीवन में किसी से कुछ भी नहीं खोएगा। इसके बाद वो गैर कानूनी तरीके से लाल चंदन की स्मगलिंग करने लग जाता है। फिल्म 5 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
यह भी पढ़ें- बॉलीवुड पर क्यों भारी पड़ता है साउथ? OMG डायरेक्टर अमित राय ने बताई पते की बात |