search

प्रयागराज में बेटी की शादी के लिए जुटाए 10 लाख के आभूषण व नकदी ले उड़े चोर, दशहरा मेला में छोला-चावल की दुकान लगाने गया था परिवार

Chikheang 2025-10-4 21:06:38 views 1290
  प्रयागराज के नैनी में दशहरा मेले में दुकान लगाने गए परिवार की जमापूंजी चोरों ने उड़ा दी, बिखरा सामान। जागरण





संसू, नैनी (प्रयागराज)। दो वक्त की रोटी कमाने के लिए शुक्रवार को दशहरा मेले में छोला-चावल की दुकान लगाने गए परिवार के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी हो गई। चोर दो लाख नगद समेत करीब 10 लाख के  आभूषण उठा ले गए। परिवार ने आभूषण बेटी की शादी के लिए बनवा कर रखा था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

घर में चोरी की जानकारी दुकानदार को शनिवार की सुबह तब हुई, जब वह परिवार के साथ दशहरा मेला से दुकान लेकर वापस लौटा। कुछ ही देर में वहां भीड़ जुट गई। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची नैनी पुलिस पहुंची और जांच-पड़ताल करके लौट गई। भुक्तभोगी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।



यह भी पढ़ें- Allahabad High Court से संभल में मस्जिद पक्ष को झटका, मस्जिद व बरात घर ध्वस्तीकरण मामले में रोक लगाने से किया इन्कार

नैनी थाना क्षेत्र के चक रघुनाथ मुहल्ला निवासी गंगा प्रसाद केसरवानी उर्फ पिंटू केसरवानी शुक्रवार की रात परिवार के साथ दशहरा मेला में छोला-चावल की दुकान लगाने परिवार के सदस्यों के साथ गया था। वह रात को करीब दो बजे कुछ सामान लेने के लिए घर गया था। तब सब कुछ सामान्य था।



शनिवार सुबह पांच बजे जब वह मेला से दुकान लेकर लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाने पर देखा कि सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। अलमारी के लाकर टूटे थे । जांच करने पर पता चला कि लाकर में रखे दो लाख रुपये और करीब 10 तोले सोने और चांदी के आभूषण गायब थे।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में एक विक्षिप्त प्रेमी की करतूत, युवती को बाइक में दुपट्टे से बांध 1 किमी घसीटा, लाख रुपये भी छीना, दो पर केस दर्ज



इस घटना से पूरे परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। गंगा प्रसाद केसरवानी ने रुंधे गले से बताया कि अगले वर्ष बेटी की शादी होनी है। इसके लिए आभूषण बनवा कर लाकर में रखा था। इसके चोरी होने से पूरा परिवार सदमे में है।

उधर चोरी की घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। इस दौरान बड़ी संख्या में आसपास के लोग भी एकत्र हो गए थे। पीड़ित पिंटू केसरवानी ने घटना के बाबत पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953