search

हाथ में गोल्ड मेडल और तिरंगा लेकर श्रीलंका से आए विश्व विजेता पावर लिफ्टर, भारत माता की हुई जय जयकार

Chikheang 2025-12-3 16:38:44 views 1248
  

तिरंगे के साथ विश्व विजेता हरीश



जागरण संवाददाता, आगरा। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन मंगलवार सुबह एक गौरवशाली पल का साक्षी बना, जब विश्व विजेता व गोल्ड मेडलिस्ट पावरलिफ्टर हरीश धारिया श्रीलंका से स्वर्ण पदक जीतकर आगरा लौटे। गतिमान एक्सप्रेस से जैसे ही हरीश धारिया हाथ में गोल्ड मेडल और तिरंगा लिए स्टेशन पहुंचे, पूरा माहौल भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
तिरंगे के साथ आगरा कैंट पर उतरे विश्व विजेता हरीश


स्टेशन पर उनका स्वागत गर्मजोशी से किया गया। उनके स्वागत में जुटे शहरवासियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। गाजियाबाद व आगरा के लोगों ने फूल-मालाओं, नारों और ढोल-नगाड़ों से उनका स्वागत व सम्मान किया। स्वागत समारोह में खेरागढ़ विधायक भगवान सिंह कुशवाहा, प्रदेश निगरानी समिति सदस्य अनिल सोनी सहित समाज कल्याण विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारी, जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, इटौरा का स्टाफ मौजूद रहे।

सभी ने विश्व चैंपियन हरीश धारिया की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने हरीश को ढेरों शुभकामनाएं भेजीं और भविष्य के लिए मंगलकामनाएं दीं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168783