search

प्रयागराज में तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, एक की मौत; सात झुलसे

cy520520 2025-12-3 16:11:15 views 1006
  



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। राजापुर के गली नंबर 13 स्थित एक मकान में बुधवार भोर करीब 4:30 बजे भीषण आग लग गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि सात लोग झुलस गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें मां और बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

घटना के बाद मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब चार घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग किन कारणों से लगी यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन शॉर्ट सर्किट से घटना होने की आशंका जताई जा रही है।

राजापुर गली नंबर 13 में पन्नालाल का तीन मंजिला मकान है। इसमें उनके बेटे आनंद, 38 वर्षीय अजय आनंद उर्फ ऋतिक, विजय आनंद, अनूप आनंद अपनी मां शकुंतला समेत अन्य स्वजन के साथ रहते हैं। बुधवार भोर में लगभग 4:30 बजे सभी अपने-अपने कमरे में सो रहे थे, उसी समय प्रथम तल पर बने एक कमरे में आग लग गई।

जब तक सभी की नींद खुलती तब तक आग में पूरे मकान को चपेट में ले लिया था। भीतर मौजूद लोग मदद की आवाज लगाने लगे। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और जैसे तैसे सभी को बाहर निकालने लगे। इसमें आनंद, अजय आनंद उर्फ ऋतिक, विजय आनंद, अनूप, शकुंतला, वंदना, श्रेया और अयान झुलस गए थे।

सभी को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद अजय आनंद की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी वंदना और 5 वर्षीय पुत्री श्रेया की हालत नाजुक बनी हुई है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार कर डाक्टरों ने घर भेज दिया।

आग से दो स्कूटी दो बाइक दो साइकिल समेत लाखों का सामान नष्ट हो गया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी अवध नारायण ने बताया कि अभी तक की जांच में शॉर्ट सर्किट से ही आग लगने की आशंका है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164201