search

MCD उपचुनाव: 12 वार्डों के नतीजे घोषित होंगे आज, 51 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

deltin33 2025-12-3 10:37:23 views 658
  



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। एमसीडी उप चुनाव के नतीजे बुधवार को आएंगे। रिक्त 12 वार्डों के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना के लिए दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग ने 10 मतगणना केंद्र निर्धारित किए हैं। जहां, 51 प्रत्याशियों के भाग्य का निर्णय होगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पूर्व में इन 12 सीटों में से नौ सीटों पर भाजपा तथा तीन सीटों पर आम आदमी पार्टी का कब्जा था। परिणाम तय करेगा कि किस पार्टी के खाते में कितनी सीटें जाएंगी। वैसे, दिल्ली के साथ ही एमसीडी में सत्तारूढ़ भाजपा ने जीत के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगाया था।

उसमें, विधायक बनने से रिक्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का वार्ड शालीमार बाग भी है।दोपहर दो बजे तक अधिकतर वार्डों के चुनाव परिणाम आने की संभावना है। चांदनी महल वार्ड में जहां सबसे ज्यादा मतदान हुआ था, उसका चुनाव परिणाम शाम तक आने की संभावना है।

चुनाव आयोग ने बताया कि सभी मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, पर्याप्त सुरक्षा बल, अग्निशमन व संचार व्यवस्था तथा मीडिया व राजनीतिक दलों के एजेंटों के लिए अलग‑अलग व्यवस्था की गई है।

मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के अधिकृत मतगणना एजेंटों को पहचान‑पत्र के सत्यापन के बाद ही हाल में प्रवेश दिया जाएगा। कुल 12 वार्डों के लिए 10 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें प्रमुख रूप से मुंडका, शालीमार बाग‑बी, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, द्वारका‑बी, ढीचाऊं कलां, नारायणा, संगम विहार‑ए, दक्षिण पुरी, ग्रेटर कैलाश और विनोद नगर वार्ड शामिल है।

रविवार को 12 वार्ड के लिए हुए मतदान में 38.51 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। उनमें चांदनी महल वार्ड में सबसे ज्यादा 55.93 प्रतिशत तथा ग्रेटर कैलाश में सबसे कम 26.75 प्रतिशत मतदान हुआ था।  

यह भी पढ़ें- स्कूलों के लिए तिहाड़ जेल से खरीदे जाएंगे 10 हजार डुअल डेस्क, दिल्ली कैबिनेट की लगी मुहर
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477640