search

दरभंगा डीएम ने आयुष्मान कार्ड बनाने पर दिया जोर, रोजाना 10 हजार कार्ड बनाने का टारगेट

deltin33 2025-12-3 08:05:57 views 866
  

रोजाना बने कम से कम 10 हजार आयुष्मान कार्ड: डीएम। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, दरभंगा। जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंधक, सामुदायिक उत्प्रेरक, प्रखंड लेखापाल सहित संबंधित अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयुष्मान कार्ड निर्माण में तेजी लाने के लिए बैठक आयोजित की गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा करना और आगामी कार्ययोजना निर्धारित करना था। बैठक में बताया गया कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए ऑपरेटर आईडी अनएक्टीवेटेड हो गया है।

जिलाधिकारी ने सभी ऑपरेटर आईडी को एक्टीवेटेड कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत प्रतिदिन 10 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाना सुनिश्चित करें।

बैठक में बताया गया कि 22 नवंबर से 02 दिसंबर तक जिले में कुल 14 हजार 919 आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं, जो लक्ष्य से बहुत कम है। जिलाधिकारी ने सभी स्वास्थ्य पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि प्रत्येक सुपात्र लाभार्थी को समय पर कार्ड उपलब्ध हो सके।

उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से गांव-गांव विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को योजना से जोड़ा जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य विभाग नियमित रूप से समीक्षा एवं प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करे।

कार्ड निर्माण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार, आईटी मैनेजर आयुष्मान प्रभाकर रंजन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477614