deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

गया–पटना रूट के यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब स्थायी नंबरों से चलेंगी 5 स्पेशल ट्रेनें

cy520520 2025-10-4 18:06:37 views 638

  अब स्थायी नंबरों से चलेंगी 5 स्पेशल ट्रेनें। फाइल फोटो





जागरण संवाददाता, गयाजी। गया-पटना रेलखंड और इससे जुड़े अन्य रूट पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। अब तक टीओडी (Train on Demand) यानी अस्थायी आधार पर चलाई जा रही पांच ट्रेनों को रेलवे बोर्ड ने स्थायी रूप से नियमित सेवाओं में शामिल कर दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ये बदलाव 4 अक्टूबर 2025, शनिवार से प्रभावी हो चुके हैं। रेलवे प्रशासन का दावा है कि इन बदलावों के बाद प्रतिदिन हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी। खासकर गया–पटना रूट पर सुबह-शाम के समय भारी रेल यातायात को देखते हुए यह बड़ा कदम माना जा रहा है।



पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि इन ट्रेनों के पुराने (स्पेशल) नंबर खत्म कर दिए गए हैं और उनकी जगह स्थायी ट्रेन नंबर जारी कर दिए गए हैं।

यात्रियों की सुविधा के लिहाज से इनकी समय सारणी (Timings) और स्टॉपेज (Stoppages) बिल्कुल पूर्ववत रखे गए हैं ताकि यात्रियों को यात्रा में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
परिवर्तन का असर किन रूटों पर?

यह बदलाव गया–पटना, गया–पाटलिपुत्र, किऊल–मोकामा और पाटलिपुत्र–बलिया के यात्रियों को सीधे प्रभावित करेगा। नई सेवाएं अब नियमित ट्रेनों की श्रेणी में दर्ज हो गई हैं, इससे सीट आरक्षण, कोच उपलब्धता और संचालन में स्थिरता आएगी।



4 अक्टूबर 2025 से नियमित ट्रेन नंबर इस प्रकार हैं:

    मौजूदा ट्रेन संख्या संशोधित नियमित ट्रेन संख्या रूट
   
   
   03656 / 03655
   53238 / 53237
   गया – पटना (PNBE)
   
   
   03668 / 03667
   53240 / 53239
   गया – पटना (PNBE)
   
   
   05553 / 05554
   63329 / 63330
   गया – पाटलिपुत्र (PPTA)
   
   
   03345 / 03346
   63331 / 63332
   किऊल – मोकामा (MKA)
   
   
   05297 / 05298
   63333 / 63334
   पाटलिपुत्र – बलिया (BUI)
   





मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि पुरानी विशेष ट्रेनों की सेवाएं एक साथ खत्म मानी जाएंगी। यानी अब इन पुराने नंबरों पर टिकट बुकिंग या संचालन उपलब्ध नहीं होगा।

सीपीआरओ सरस्वती चंद्रा ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा योजना बनाते समय नए ट्रेन नंबरों की जानकारी लेकर ही टिकट बुक करें। रेलवे ने स्टेशनों, डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड और पूछताछ केंद्रों पर भी बदलाव दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।



यात्रियों के लिए यह निर्णय इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि अब इन ट्रेनों का परिचालन अनिश्चित नहीं रहेगा, बल्कि पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार नियमित सेवा के रूप में जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें- Amrit Bharat Express 3.0: अमृत भारत एक्सप्रेस में होगा बदलाव, जोड़ी जा रहीं ये सुविधाएं



यह भी पढ़ें- Wather Update: पश्चिम चंपारण में मंडराया बाढ़ का खतरा, अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

Forum Veteran

Credits
66992