search

अब गिरेंगे ओले! IMD का दिल्ली-एनसीआर को लेकर अनुमान, पढ़ें यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम

deltin33 2025-10-4 17:06:25 views 1273
  IMD का मौसम पर ताजा अपडेट। फोटो - पीटीआई





डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मानसून की वापसी के बाद भी देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। खासकर दशहरा के दिन से ही उत्तर भारत में मौसम ने अचानक करवट ले ली। इसकी बड़ी वजह पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का एक्टिव होना बताया जा रहा है। मौसम विभाग ने आज भी यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में तेज बारिश का अनुमान लगाया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, बिहार में बरसात का रेड अलर्ट जारी किया गया है। दोनों राज्यों में तेज आंधी-तूफान के साथ वज्रपात और मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के पहाड़ी क्षेत्र और सिक्किम में भी बरसात का रेड अलर्ट जारी हुआ है।



  

IMD के अनुसार, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में निम्न दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) बना है, जिससे इन जगहों पर बीते दिन से ही तेज बारिश देखने को मिल रही है। यूपी-बिहार में बारिश का दौर आज भी जारी रहेगा।

  


महाराष्ट्र में चक्रवाती तूफान

अरब सागर में चक्रवात शक्ति तेजी से कोंकण तट की तरफ बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने मुंबई समेत आसपास के कई जिलों में तेज बरसात के साथ तूफानी हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। समुद्र की लहरें पूरे उफान पर हैं। मछुआरों और पर्यटकों को समुद्री तटों से दूर रहने का आदेश दिया गया है।

  


दिल्ली समेत कई जगहों पर गिरेंगे ओले

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ तेजी से सक्रिय हो रहा है। 5-7 अक्टूबर के बीच जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में आंधी-तूफान के साथ तेज बरसात और ओलावृष्टि होने की संभावना है। वहीं, 8 अक्टूबर को उत्तराखंड में भी यही स्थिति देखने को मिल सकती है।

  



IMD ने दिल्ली एनसीआर में ओले गिरने की संभावना जताई है। 5-7 अक्टूबर के बीच दिल्ली समेत आसपास के जिलों में तेज बरसात के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। साथ ही उत्तर पश्चिम से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में चक्रवात \“शक्ति\“ को लेकर कई जिलों में अलर्ट, तेज हवाओं के साथ होगी भारी बारिश
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521