Gorakhpur Weather Today: गोरखपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी, पढ़िए IMD का ताजा अपडेट

cy520520 2025-10-4 17:06:21 views 1015
  गोरखपुर तीन दिनों में 6.1 डिग्री गिरा मौसम का पारा। जागरण





जागरण संवाददाता, गोरखपुर। वर्षा होने से शुक्रवार को जहां मौसम सुहावना बना रहा। वहीं, शनिवार को अधिक वर्षा के आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से सर्तक रहने की चेतावनी जारी गई है। रविवार को भी छिटपुट वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है। वर्षा होने से दिन में उमसभरी गर्मी से राहत मिलेगी, तो रात में हल्की ठंडक का अहसास होगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.5 सेल्सियस कम रहा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें





मौसम विज्ञान विभाग से जारी सूचना के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान का पारा 24.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा, जो सामान्य से 0.7 पाया गया। अधिकतम आर्द्रता 95 और न्यूनतम आर्द्रता 78 प्रतिशत

रही। कुल वर्षा 1.5 मिमी दर्ज की गई। स्थानीय मौसम विज्ञानी टीबी सिंह ने बताया कि आंतरिक ओडिशा पर बना अवदाब लगातार सक्रिय है। पिछले छह घंटों में यह करीब 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा है। शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक यह अक्षांश 20.7 डिग्री उत्तरी और देशांतर 83.7 डिग्री पूर्वी पर केंद्रित था। यह फुलबनी (ओडिशा) से करीब 60 किमी पश्चिम-उत्तर-पश्चिम, भवानीपटना से 100 किमी उत्तर-उत्तर-पूर्व तथा संबलपुर से 90 किमी दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम की दूरी पर स्थित था।



उन्होंने बताया कि अवदाब उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए आंतरिक ओडिशा और छत्तीसगढ़ से होकर गुजरेगा। अगले 24 घंटों में इसके कमजोर पड़कर एक निम्न दबाव क्षेत्र में तब्दील होने की संभावना है।

इसके असर से शनिवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर सहित कई जिलों में भारी वर्षा हो सकती है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक बाहर निकलने से बचें। घर से निकलते समय छाता या रेनकोट साथ रखें। किसानों को भी खेतों में जलभराव से बचाव की सलाह दी गई है।



यह भी पढ़ें- UP Weather Today: लखनऊ, वाराणसी और गोरखपुर समेत कई जिलों में हो रही बारिश, IMD ने 40 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

6.1 डिग्री सेल्सियस गिरा पारा



मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार एक अक्टूबर को अधिकतम तापमान 35.6डिग्री सेल्सियस था, जो कि सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम का पारा भी 26.6 डिग्री सेल्सियस यानी की सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उस दिन वर्षा नहीं हुई थी, जबकि आर्द्रता अधिकतम 89 और न्यूनतम 61 प्रतिशत रही।

वर्षा शून्य दर्ज की गई। शुक्रवार को 29.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वर्षा होने से अधिकतम तापमान लगभग 6.1 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। शनिवार को होने वाली वर्षा के कारण इसमें और कमी आने की संभावना है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
138324

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com