deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Chirag Paswan: कट्टाे गिलहरी... गाने पर थ‍िरके केंद्रीय मंत्री, कंगना राणावत के साथ आई थी च‍िराग की फिल्‍म

Chikheang 2025-12-3 02:08:16 views 456

  

अपनी फिल्‍म म‍िले न म‍िले हम के गाने पर झूमते चिराग पासवान। सौ-सोशल मीडिया  



ड‍िज‍िटल डेस्‍क, पटना। अभ‍िनेता से नेता बने LJP-R अध्‍यक्ष चिराग पासवान अपने एक डांस से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। करीब 14 साल पहले आई अपनी फिल्‍म म‍िले न म‍िले हम के चर्चित गाने, कट्टो गिलहरी छम्‍मक छल्‍लो रानी पर वे जमकर थ‍िरके। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उनका यह वीडियो वायरल हो गया है। एक यूजर ने एक्‍स पर इसका वीडियो शेयर क‍िया है। उन्‍होंने लिखा है क‍ि अपने रिश्‍तेदारों के साथ अपने ही गाने पर चिराग पासवान ने डांस क‍िया।

जिस महफ‍िल में च‍िराग पहुंच जाएं, वहां की रौनक अपने आप बढ़ जाती है। पॉलिट‍िक्‍स अपनी जगह, लेकिन उनका स्‍वैग वाकई अलग तरह का है।  
किसी शादी में गए थे चिराग

बताया जाता है कि सांसद चिराग पासवान क‍िसी नजदीकी की शादी में गए थे, वहां लोगों ने उन्‍हें मंच पर खींच लिया, इसके बाद उन्‍होंने डांस कि‍या। हालांक‍ि थोड़ी देर थ‍िरकने के बाद चिराग नीचे आकर बैठ गए।  

वर्तमान में भाजपा की सांसद कंगना राणावत के साथ चिराग की फिल्‍म म‍िले न म‍िले हम, 2011 में रिलीज हुई थी। यह चिराग की पहली फिल्‍म थी। सागरिका घाटगे भी फिल्‍म में थीं।  

हालांक‍ि यह फिल्‍म चल नहीं सकी थी, लेक‍िन इसका कट्टो गिलहरी आज भी डांस में खूब बजता है। दलेर मेहंदी ने इस गाने में आवाज दी थी।  
एक फिल्‍म के बाद राजनीति में आ गए चिराग

यह चिराग की एकमात्र फिल्‍म साबित हुई। इसके बाद उन्‍होंने राजनीति का रुख कर लिया। आज वे केंद्र में मंत्री हैं। बिहार में भी उनकी पार्टी के दो मंत्री हैं।  

इस चुनाव में उनकी पार्टी ने 28 सीटों पर चुनाव लड़कर 19 सीटें जीती हैं। इससे पूर्व पिछले वर्ष भी कट्टो गिलहरी गाने पर चिराग का डांस वायरल हुआ था। तब लोकसभा चुनाव में जीत के बाद उन्‍होंने डांस क‍िया था।  

लोकसभा चुनाव में उनके पांच सांसद जीते। इसके बाद राजनीति में उनका कद बढ़ता चला गया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
131966
Random