search

दरभंगा में किसके इशारे पर आ रही थी विदेशी शराब? यूपी और समस्तीपुर का तस्कर गिरफ्तार

LHC0088 2025-12-3 00:12:55 views 1269
  

इस खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।



संवाद सहयोगी, बहेड़ी (दरभंगा)।  बहेड़ थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के शांति नायक उच्चतर विद्यालय के पास बहेड़ी इनाई मुख्य सड़क में एक टेंपो से 33.750 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद कर दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इनमें एक यूपी के आजमगढ़ जिले और दूसरा समस्तीपुर का है। जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना पर एसआई रंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी तेज रफ्तार से एक टेंपो को निकलते देख पुलिस ने रोकने को कहा लेकिन टेंपो चालक गाड़ी नहीं रोक भागता रहा।

पुलिस को पीछा करते देख हाई स्कूल के पास टेंपो छोड़ दोनों व्यक्ति भागने लगे। पुलिस ने खदेड़कर दोनों को खदेड़कर पकड़ा। टेंपो की तलाशी लेने पर एक बड़े बैग से 750एमएल की 33.750 लीटर शराब जब्त की गई।

गिरफ्तार शराब तस्करों में टेंपो चालक समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के खजूरी गांव के शंभू साह का पुत्र राकेश कुमार और उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिला के कप्तानगंज थाना के वुढनपुर गांव के रामकिशन के पुत्र राज तिलक शामिल है। दोनों शराब तस्करों पर प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166561