search

धर्मशाला रैली में BJP ने 12 संगठनात्मक जिलों को दिया भीड़ जुटाने का जिम्मा, 5 जिलों के लिए अगला टास्क तय

deltin33 2025-12-2 22:39:22 views 1270
  

धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में भाजपा की रैली की तैयारियां करते प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल व अन्य। जागरण  



जागरण संवाददाता, शिमला। धर्मशाला के जोरावर सिंह स्टेडियम में भाजपा की होने वाली रैली में भीड़ जुटाने का जिम्मा 12 संगठनात्मक जिलों पर रहेगा। शिमला, महासू, सोलन, किन्नौर और सिरमौर पांच संगठनात्मक जिलों को इस रैली से दूर रखा है। इन संगठनात्मक जिलों को 13 और 14 को शिमला में पार्टी के राज्यस्तरीय कार्यालय के शिलान्यास मौके पर कार्यकर्ताओं को लाने का जिम्मा दिया है। 12 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों को जोरावर स्टेडियम में अपना शक्ति प्रदर्शन करना होगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
20 हजार कार्यकर्ता पहुंचाने का दावा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल की ओर से इस रैली में 20 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं को पहुंचाने का दावा किया गया है। एक समय भाजपा इस रैली में 8500 कार्यकर्ताओं को लाकर रैली को सफल बनाने की दिशा में काम कर रही थी। अब पार्टी ने अपनी योजना को बदल कर इसे बड़े स्तर पर करने की तैयारी की है। अब कांगड़ा, चंबा, देहरा, पालमपुर, हमीरपुर और ऊना सहित अन्य संगठनात्मक जिलों पर इस रैली को सफल करने का जिम्मा होगा।  
एक सप्ताह से धर्मशाला में डटे प्रदेश अध्यक्ष

डा. राजीव बिंदल धर्मशाला में रैली को सफल बनाने के लिए डटे हुए हैं। एक सप्ताह से रैली में किस तरह से ज्यादा लोगों को जुटाया जाना है, पर काम किया जा रहा है। लोग कहां से आएंगे, कहां रुकेंगे, इसका खाका भी तैयार किया जा रहा है।  

यह भी पढ़ें: हिमाचल विधानसभा: 58 साल वाली पक्की नौकरी कितनों को दी? सरकार बोली- अभी नहीं आंकड़ा, CM और जयराम में नोकझोंक


जयराम ठाकुर भी लगातार संपर्क में

वहीं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से रैली को लेकर संपर्क में हैं। भाजपा ने इस रैली से सरकार के तीन साल के कार्यक्रम का जवाब पहले ही देने का दावा किया है। भाजपा इसमें कितना सफल रहती है, इस पर सभी की नजर रहेगी।


यह भी पढ़ें: सुक्खू सरकार ने सिंघवी व कपिल सिब्बल सहित 277 वकीलों की सेवाएं लीं, किन मामलों की पैरवी के लिए दी कितनी रकम?
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477646