search

शख्स को बाइक से स्टंट करना पड़ा भारी, नियंत्रण खोने के बाद डिवाइडर और ई-रिक्शा से टकराया; मौत

Chikheang 2025-12-2 21:38:45 views 1148
  

बाइक स्टंट के दौरान नियंत्रण खोने से शख्स की हो गई मौत।



पीटीआई, नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में स्टंट करते समय कथित तौर पर अपनी मोटरसाइकिल पर नियंत्रण खो देने और एक डिवाइडर और ई-रिक्शा से टकराने के बाद 25 वर्षीय एक शख्स की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

घटना की सूचना सोमवार को तब मिली जब एक कॉलर ने पुलिस को इस दुर्घटना और घटनास्थल पर भीड़ जमा होने की सूचना दी। एक अधिकारी ने बताया कि कॉलर यह नहीं बता सका कि दुर्घटना कैसे हुई। मृतक की पहचान वजीरपुर निवासी शिवम के रूप में हुई है और उसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि शिवम एक शादी समारोह से लौट रहा था, जहां वह अपने चचेरे भाई यश और उनके दोस्त अंशु के साथ ड्रम बजा रहा था। अधिकारी ने कहा कि यश और अंशु दोनों ड्रमर हैं जो स्थानीय कार्यक्रमों में प्रदर्शन करते हैं। शिवम पटेल नगर में एक ऑनलाइन किराना डिलीवरी फर्म में हाउसकीपर के रूप में काम करता था।

जांचकर्ताओं के अनुसार, तीनों लोग अस्पताल के पास रुके और अंशु पानी लेने के लिए एक किराने की दुकान पर चला गया। इस दौरान, शिवम ने कथित तौर पर अपनी मोटरसाइकिल पर स्टंट करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि उसने नियंत्रण खो दिया और डिवाइडर से टकरा गया। इसी दौरान सड़क पर गिरने के बाद विपरीत लेन पर एक ई-रिक्शा से टकरा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168673