search

मोटरसाइकिल से बिहार जा रही 144 पाउच अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

cy520520 2025-12-2 19:08:50 views 1026
  

मोटरसाइकिल से बिहार जा रही 144 पाउच अंग्रेजी शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार।



संवाद सूत्र, भिंगारी बाजार। भिंगारी-भटनी मार्ग पर सरयां के दुदही गांव के निकट वाहन जांच के दौरान 144 पाउच अंगेजी शराब के साथ बाइक सहित दो अभियुक्तों को खामपार पुलिस ने गिरप्तार कर लिया। पूछताछ के बाद मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुट गई। बरामद शराब की कीमत लगभग 21 हजार रुपये बताई जा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी के मार्गदर्शन में शराब तस्करों व अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में सोमवार की रात खामपार पुलिस भिंगारी-भटनी मार्ग पर सरयां टोला दुदहीं गांव के निकट वाहन जांच कर रही थी।इस बीच एक हीरो होंडा बाइक पर दो संदिग्ध दिखाई पड़े। जांच करने पर उनके पास से तीन पेटी में रखा 144 पाउच 8 पीएम अंग्रेजी शराब बरामद हुआ।

पुलिस ने बाइक सहित दोनों अभियुक्तों को गिरप्तार कर लिया। पूछताछ में उसने जनपद गोपालगंज बिहार के फुलवरिया थानांतर्गत मजिरवां कला के रहने वाले हरिकेश यादव पुत्र शिवनाथ यादव बताया। वहीं दूसरा अभियुक्त गोपालगंज के विजयीपुर थानांतर्गत चौमुखा गांव का निवासी प्रदीप यादव पुत्र तूफानी यादव है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में रामरतन पांडेय, शिवशंकर सिंह यादव एवं दिनेश सिंह शामिल रहे।थानाध्यक्ष खामपार प्रदीप अस्थाना ने बताया कि गौ तस्कर, शराब तस्कर एवं अन्य अपराधों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164100