deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

हिमालयी राज्‍यों की महिलाओं पर शातिर अपराधियों की नजर, असम के बाद उत्तराखंड में सबसे ज्यादा मामले

Chikheang 2025-10-4 13:36:31 views 866

  उत्तराखंड में साइबर ठगों के जाल में फंसने वालों में 29 प्रतिशत महिलाएं। प्रतीकात्‍मक





चयन राजपूत. जागरण, हल्द्वानी। हिमालय राज्यों में महिलाओं के विरुद्ध सबसे अधिक साइबर क्राइम की घटनाएं असम के बाद उत्तराखंड में देखने को मिली हैं। वर्ष 2023 में उत्तराखंड में साइबर क्राइम की 494 घटनाएं देखने को मिली हैं। इसमें 144 महिलाएं साइबर क्राइम की शिकार हुई हैं। इससे साफ है कि हर तीन साइबर क्राइम में से एक महिला ही शिकार हो रही है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में महिलाओं के साथ साइबर अश्लील वीडियो के 51, साइबर ब्लैकमेलिंग के 26, साइबर स्टाकिंग व बुलिंग के छह मामले सामने आए हैं। वहीं साइबर के अन्य 60 मामले रिकार्ड किए गए हैं। नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की ओर से हाल ही में साइबर क्राइम की विभिन्न राज्यों में वर्ष 2023 की रिपोर्ट प्रेषित की गई है। जिसमें हिमालय राज्यों की बात करें तो हिमाचल व उत्तराखंड में लगभग हर तीन साइबर क्राइम में से एक महिलाएं शिकार हुई हैं।  



वहीं सिक्किम में महिलाओं के विरुद्ध अपराध का अनुपात सबसे ज्यादा 66.7 प्रतिशत है। जबकि अरुणाचल में मामलों की संख्या व अनुपात दोनों कम हैं। असम में करीब 50 प्रतिशत देखने को मिली है। जबकि उत्तराखंड में कुल मामलों में साल दर साल कमी देखने को मिली है। हिमालय राज्यों की तुलना में असम के बाद उत्तराखंड में महिलाओं के खिलाफ मामलों की संख्या सबसे ज्यादा है।  


अन्य हिमालय राज्यों में महिलाओं के साथ साइबर क्राइम

  • असम में महिलाओं के साथ साइबर अश्लील वीडियो के 97, साइबर ब्लैकमेलिंग के 11, रूप बदलकर बात करने के 74 और अन्य साइबर क्राइम के मामले 285 दर्ज किए गए हैं।  
  • हिमाचल प्रदेश में अश्लील वीडियो के 21, स्टाकिंग के दो व अन्य 17 मामले साइबर क्राइम में रिकार्ड दर्ज किए गए हैं।  
  • सिक्किम में अश्लील वीडियो के चार व अन्य साइबर क्राइम की चार घटनाएं दर्ज की गई हैं।  
  • अरुणाचल प्रदेश में सिर्फ चार मामले देखने को मिले हैं।  
  • नागालैंड में साइबर अश्लील वीडियो का एक, मणिपुर में साइबर क्राइम के अन्य मामले छह, मेघालय में अश्लील वीडियो के नौ व अन्य 19 मामले हैं।  
  • त्रिपुरा में साइबर अश्लील वीडियो के 13 मामले हैं ।  

सतर्कता से उत्तराखंड में कम होने लगी साइबर क्राइम की घटनाएं

हिमालय राज्यों की बात करें तो उत्तराखंड में बढ़ती सतर्कता के चलते साइबर क्राइम की घटनाओं में वर्ष 2021 से 2023 तक गिरावट देखने को मिली है। हालांकि वर्ष 2024 व 2025 की क्या स्थिति है, इसका खुलासा अभी नेशनल क्राइम रिपोर्ट ब्यूरो ने नहीं किया है। एनसीआरबी दो साल पहले का डाटा ही सार्वजनिक करता है।  


हिमालय राज्यों में महिला संग साइबर क्राइम के आंकड़े

  • राज्य - कुल क्राइम - महिलाओं के साथ - अनुपात  
  • असम - 909 - 469 - 51.5 प्रतिशत  
  • उत्तराखंड - 494 - 144 - 29.1 प्रतिशत  
  • अरुणाचल प्रदेश - 24 - 04 - 16.7 प्रतिशत  
  • हिमाचल प्रदेश - 127 - 40 - 31.5 प्रतिशत  
  • सिक्किम - 12 - 08 - 66.7 प्रतिशत  

हिमालय राज्यों में साइबर क्राइम की स्थिति

  • राज्य - 2021 - 2022 - 2023  
  • उत्तराखंड - 718 - 559 - 494  
  • अरुणाचल प्रदेश - 47 - 14 - 24  
  • हिमाचल प्रदेश - 70 - 77 - 127  
  • सिक्किम - 0 - 26 - 12  
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

710K

Credits

Forum Veteran

Credits
72146