search

गाजीपुर में ईंट से सिर कूचकर पिकअप चालक की हत्या, चचेरा भाई हिरासत में

Chikheang 2025-12-2 16:38:16 views 1273
  

पुल‍िस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद चचेरे भाई रोशन बिंद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।  



जागरण संवाददाता, गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मुगलानीचक में सोमवार की रात 26 वर्षीय पिकअप चालक बहादुर बिंद की ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी गई। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद चचेरे भाई रोशन बिंद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में कोतवाली में तहरीर नहीं दी गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मुगलानीचक निवासी स्व. विजय बिंद के दो बहादुर व दिनेश हैं। दोनों भाई पिकअप चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। सोमवार की रात करीब आठ बजे पत्नी कविता व बहादुर से बात हुई। वह कुछ देर में सब्जी लेकर घर आने की बात कहे। देर रात तक जब वह घर नहीं आए तो खोजबीन शुरू हुई, मगर पता नहीं चला।

सुबह ग्रामीण बहादुर के घर करीब दो सौ मीटर दूर बगीचे की ओर गए तो खून से लथपथ शव पड़ा था। सिर पर ईंट से प्रहार किया गया था,जबकि मोबाइल गायब थी। शव से कुछ दूर पालक बिखरा था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची और घटनास्थल के आसपास घरों में लगे सीसीटीवी को खंगाली तो चचेरा भाई रोशन व बहादुर गाली-गलौज करते हुए जाते दिखाई दिए। एएसपी सिटी डा. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168736