search

मुजफ्फरनगर में अब देहात में दौड़ेंगी रोडवेज बसें, 107 रूट किए गए निर्धारित

Chikheang 2025-12-2 15:40:04 views 1260
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



संवाद सहयाेगी, जागरण मुजफ्फरनगर। देहात के लोगों को यातायात संसाधन को लेकर परेशान नहीं होना पड़ेगा। परिवहन विभाग जल्द गांव की पगडंडी पर बस दौड़ाएगा। बस दौड़ाने का सर्वे कर लिया गया है। विभाग ने देहात क्षेत्र में रोडवेज बसों को दौड़ाने के लिए 107 रूट निर्धारित कर लिए हैं। विभाग अतिरिक्त आउट सोर्सिंग चालकों की भर्ती भी करेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

खतौली डिपो के पास निगम और अनुबंधित मिलाकर 134 बसें हैं। खतौली डिपो को हाल ही में 14 छोटी नई बसें मिली है। देहात में बसों को दौड़ाने के लिए रूट बनाए गए हैं। बसों के संचालन के लिए 107 रूट निर्धारित किए गए हैं साथ ही यहां से औसतन कितने यात्री निकलते हैं, सड़क की चौड़ाई और मोड़ किस तरह के हैं, यह भी देखा गया है।

डिपो से रतनपुरी मार्ग, घटायन मार्ग, फलावदा मार्ग, जसौला मार्ग, भंगेला मार्ग, नावला मार्ग, फुलत-चंदसीना मार्ग पर बसें दौड़ेंगी। इनमें अधिकांश रूटों पर प्राइवेट बस चलाई जा रही हैं, जबकि कुछ गांवों में बसों की कोई सेवा नहीं है

यह भी पढ़ें- कड़ाके की ठंड के बीच बच्चों में बढ़ा विंटर डायरिया का खतरा, ऐसे करें बचाव

जिस कारण लोगों को यातायात संसाधन के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। उन्हें ई-रिक्शों या निजी वाहनों से आना-जाना पड़ता हैं। खतौली डिपो यहां अपनी बसें चलाएगा तो यात्रियों को लाभ मिलेगा। रोडवेज डिपो की आमदनी भी बढ़ेगी। परिवहन विभाग बसों के संचालन के लिए अतिरिक्त आउटसाेर्सिंग चालकों की भर्ती करेगा।



देहात के मार्गों के लिए सर्वेक्षण कर लिया गया है। बसों को चलाने के लिए 107 रूट निर्धारित कर लिए गए हैं। जल्द रोडवेज बसों को देहात क्षेत्र में दौड़ाया जाएगा। बसों के गांव तक पहुंचने से लोगों को लाभ मिलेगा।
                                            


                                                                  राकेश कुमार, एआरएम खतौली रोडवेज डिपो
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168673