deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

नवादा के लोगों के लिए खुशखबरी! हिसुआ बाईपास को मिली मंजूरी, जाम से मिलेगी मुक्ति

cy520520 2025-12-2 12:37:03 views 387

  



संवाद सूत्र, हिसुआ। राज्य सरकार के मुखिया नीतीश कुमार की कैबिनेट द्वारा हिसुआ बाईपास निर्माण की मंजूरी मिलने के बाद लोगों में खुशी देखी जा रही है।

जिले का यह बाईपास क्षेत्र विकास में मील का पत्थर साबित होगा। साथ ही इसके निर्माण होने से जहां लोगों की यात्रा सुगम होगी वहीं शहर में जाम की समस्या से भी छुटकारा मिलने के पूर्ण आसार हैं।

हिसुआ बाईपास का निर्माण बोधगया- राजगीर फोरलेन सड़क से बगोदर गांव से होकर गुफा मोड़ तक किया जायेगा। इस बाईपास के निर्माण में राज्य सरकार को बहुत कम जमीन अधिग्रहण करना पड़ेगा। बगोदर आहर से होते हुए यह बाईपास उड़सा आहर होकर गुफा मोड़ तक बनाने का प्रस्ताव है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके निर्माण में करीब 100 करोड़ रुपये लागत का अनुमान है। सड़क निर्माण पर करीब 33 करोड़ रुपये खर्च आएंगे। इसके अलावा अन्य मद में योजना की राशि खर्च होगी। सड़क की लम्बाई 2.9 किलोमीटर होगी। जो सीधे एनएच 82 से होकर एसएच-आठ गया जी- नवादा सड़क से जुड़ेगा।

जिसके कारण इस रूट से होकर गुजरने वाले वाहन हिसुआ बाजार नहीं जाकर सीधे राजगीर और गया जी की ओर निकल जाएगा। जिससे शहर में लगने वाले भीषण जाम की समस्या से आम लोगों के साथ ही इस रूट के यात्रियों को भी छुटकारा मिल जायेगा।

बीते शनिवार को कैबिनेट ने राज्य के कुल 13 सड़क परियोजनाओं के निर्माण की स्वीकृति दी है। उसमें नवादा की भी दो सड़क परियोजना शामिल है। इसके निर्माण के लिए स्थानीय सांसद विवेक ठाकुर काफी दिनों से प्रयासरत थे। बाईपास निर्माण को लेकर स्थानीय अधिकारियों द्वारा कुछ महीने पूर्व हीं स्थल का निरीक्षण भी किया गया था।

ज्ञात हो कि जिले का हिसुआ शहर इन दिनों जाम की भीषण समस्या से जूझ रहा है। स्थिति इतनी गंभीर बनी हुई है की चंद मिनट की दूरी तय करने में लोगों काे घंटों का समय व्यर्थ में बर्बाद हो जाता है। वहीं अब बाईपास निर्माण होने से शहर में जाम की समस्या भी दूर हो जायेगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1210K

Credits

Forum Veteran

Credits
127473
Random