search

Nobel Prize 2025: अगले हफ्ते होगा नोबेल पुरस्कारों का एलान, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का क्या होगा?

cy520520 2025-10-4 06:06:46 views 1226
  अगले हफ्ते नोबेल 2025 पुरस्कारों की घोषणा। जागरण फाइल फोटो





डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नोबेल पुरस्कार विजेताओं की अगले सप्ताह घोषणा की जाएगी। चिकित्सा, भौतिकी, रसायन विज्ञान, साहित्य, अर्थशास्त्र और शांति के क्षेत्र में उपलब्धियों के लिए दिए जाने वाले इन पुरस्कारों को दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक माना जाता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अहम बात यह है कि इस बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए पाकिस्तान ने नामित किया है। हालांकि, नोबेल शांति पुरस्कार के लिए ट्रंप को 2018 से अब तक कई बार नामांकित किया जा चुका है।


नोबेल 2025 पुरस्कारों की घोषणा

सोमवार को स्टाकहोम के कैरो¨लस्का संस्थान में चिकित्सा पुरस्कार की घोषणा के साथ शुरू होगी। मंगलवार को भौतिकी, बुधवार को रसायन विज्ञान और गुरुवार को साहित्य के क्षेत्र में पुरस्कारों की घोषणा होगी।
13 अक्टूबर को होगी शांति के नोबेल की घोषणा

शांति के नोबेल पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा 13 अक्टूबर को की जाएगी। ये पुरस्कार 10 दिसंबर को प्रदान किए जाएंगे।


नोबेल पुरस्कार विजेताओं को कितनी मिलती है धनराशि?

प्रत्येक पुरस्कार में लगभग 12 लाख डालर की राशि दी जाती है और विजेताओं को 18 कैरेट का स्वर्ण पदक और एक डिप्लोमा भी दिया जाता है। प्रत्येक पुरस्कार के लिए अधिकतम तीन विजेता पुरस्कार राशि साझा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- क्‍या वाकई ट्रंप को मिल सकता है शांति का नोबेल: कौन कर सकता है नामित, कैसे होता है विजेता का चयन?
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737