deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

गोपालगंज की हर पंचायत में बनेगा शादी का मंडप, जमीन ढूंढ़ने की प्रक्रिया शुरू

cy520520 2025-12-2 04:37:25 views 983

  

सभी 230 पंचायतों में बनेंगे विवाह मंडप, जमीन की खोज प्रारंभ। सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, गोपालगंज। अब गांवों में भी शहर की तरह बेटियों की शादी आधुनिक विवाह भवन से संपन्न हो सकेगी। तंग जगह के चलते बरात को ठहराने व विवाह में होने वाली परेशानी अब जल्द दूर होने वाली है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना के तहत अब प्रत्येक पंचायत में एक-एक विवाह मंडप बनाया जाएगा। सरकार ने यह योजना गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी के लिए एक सम्मानजनक और सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

योजना के तहत जिले की सभी 230 पंचायतों में जमीन की खोज प्रारंभ हो गई है। इसके लिए सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक पंचायत में इसके लिए 30 डिसमिल जमीन की जरूरत होगी।

जानकारी के अनुसार, गरीब परिवारों को विवाह जैसे शुभ कार्यों के लिए एक सुविधाजनक और गरिमापूर्ण स्थान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार ने राज्य के सभी पंचायतों में विवाह मंडप तैयार करने का निर्णय लिया है। साथ ही इसके लिए शुरुआती राशि का भी आवंटन कर दिया है।

जिले के सभी 230 पंचायतों में विवाह मंडप का निर्माण कराया जाएगा। जिला पंचायती राज पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि प्रत्येक विवाह मंडप के निर्माण पर 50-50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

सीओ करेंगे चयनित भूमि का निरीक्षण

सभी अंचलों के सीओ को इस योजना के लिए जमीन चिन्हित करने का निर्देश दिया गया है। संबंधित पंचायत के मुखिया भी जमीन उपलब्ध कराने में संबंधित अंचल के सीओ की मदद करेंगे। इस संबंध में जिला स्तर पर सभी 14 अंचलों के सीओ को पत्र जारी किया गया है। ताकि जल्द जमीन के चयन की प्रक्रिया को पूर्ण किया जा सके।
किस प्रखंड के कितने विवाह मंडप का होगा निर्माण

    प्रखंड का नाम पंचायतों की संख्या
   
   
   गोपालगंज
   16
   
   
   मांझा
   20
   
   
   बरौली
   23
   
   
   सिधवलिया
   13
   
   
   बैकुंठपुर
   22
   
   
   कुचायकोट
   31
   
   
   थावे
   11
   
   
   हथुआ
   18
   
   
   फुलवरिया
   12
   
   
   उचकागांव
   14
   
   
   भोरे
   17
   
   
   विजयीपुर
   13
   
   
   पंचदेवरी
   09
   
   
   कटेया
   11
   
   
   कुल योग
   230
  
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1210K

Credits

Forum Veteran

Credits
127317