केवाईसी व आधार कार्ड में त्रुटि को लेकर 72 हजार जीविका दीदियों की राशि फंसी। फोटो जागरण
जागरण संवाददाता, आरा। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लाभ से भाेजपुर जिले में अभी भी करीब 72 हजार जीविका दीदी वंचित हैं, क्योंकि इन जीविका पात्रों के बैंक खाते से आधार कार्ड की संख्या को नहीं जोड़ा गया है अथवा आधार कार्ड को लंबे समय से उपयोग नहीं किए जाने के कारण अप्रचलित हो गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
इसके कारण लाभार्थी को योजना का लाभ नहीं मिल सका है। विभाग ने बताया कि जिन बैंक खाते का उपयोग नहीं हुआ है, उसमे अधिकांश बैंक खाता जनधन का है। इस वजह से खाते में राशि अंतरण नहीं हो पा रही है।
सरकार द्वारा दो बार मुख्य मंत्री महिला रोजगार योजना के तहत राशि को भेजा है। जिले में अभी तक कुल दो लाख 80 हजार महिलाओं को योजना क लाभ मिल चुका है। हालाकि हर बार जिले में महिला लाभार्थियो के संख्या में बढ़ोतरी हो रही हे।
प्रखंड कार्यालय का चक्कर काट रहीं जीविका दीदी
जिले के जिन जीविका दीदी को योजना की राशि नहीं मिली है। वे लगातार प्रखंड स्थित जीविका दीदी कार्यालय का चक्कर काट रहीं है। कार्यालय की ओर से बताया जा रहा है, कि उनके खाते में भी राशि आएगी, लेकिन उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है।
आरा जीविका दीदी प्रखंड कार्यालय में सोमवार को आरा सदर प्रखंड के महुली पंचायत की जीविका दीदी साधना और कविता ने बताया कि गांव के सभी महिलाओं के खाते में राशि पहुंच गई है, लेकिन उसके खाते में राशि नहीं पहुंची है। इसको लेकर वह परेशान है और लगातार कार्यालय का चक्कर काट रहीं है।
प्रखंड कार्यालय के प्रमुख विशाल कुमार सिंह ने बताया कि अगर आपके खाते में सत्यापन के बाद राशि नहीं पहुंची है तो बैंक से संपर्क करें। अगर कोर्ट के आदेश या कानूनी विवाद के चलते बैंक अकाउंट बंद है, तो कानूनी सलाहकार से परामर्श करें और उचित कानूनी चैनलों के माध्यम से मामले को हल करें।
प्रखंडवार आंकड़ों पर एक नजर
प्रखंड का नाम कुल जीविका दीदियाँ राशि से वंचित दीदियाँ
अगिआँव
26,069
6,510
आरा
33,496
8,374
बड़हरा
37,181
9,195
बिहिया
19,899
4,974
चरपोखरी
17,136
4,284
गड़हनी
17,553
4,378
जगदीशपुर
38,648
9,062
कोइलवर
26,393
6,598
पीरो
40,086
9,086
सहार
20,249
5,003
संदेश
19,582
4,788
शाहपुर
30,252
7,563
तरारी
33,447
6,161
उदवंतनगर
23,289
5,622
कुल योग
3,75,480
91,598
|