search

मीरजापुर में बाइकों की जोरदार टक्कर, दोनों की चालक की दर्दनाक मौत और दो बच्चे घायल

deltin33 2025-10-4 05:06:37 views 1255
  दो बाइकों की भिड़ंत में दोनों चालकों की माैत।





जागरण संवाददाता कलवारी (मीरजापुर)। मड़िहान के क्षेत्र बेदौली गांव में लालगंज- कलवारी संपर्क मार्ग पर गुरुवार के दिन दोपहर लगभग तीन बजे दो बाइकों की टक्कर में दोनों बाइक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बाइक पर सवार दो मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जिनको सीएचसी मड़िहान में भर्ती कराया गया। दोनों बाइक सवार एक ही दिशा में आ रहे थे कि आपस में अचानक टकरा गए।

संतनगर के खंतरा गांव के रहने वाले 30 वर्षीय दीपक उर्फ नान्हक मड़िहान के अमदहा गांव में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार के यहां गुरुवार को आए थे। यहां से अपने 10 वर्षीय भांजे अजीत व 8 वर्षीय आकाश को लेकर घर खंतरा से जा रहे थे।



तभी मड़िहान के बेदौली गांव के पास सोनभद्र जनपद स्थित चुर्क थाना क्षेत्र के चुर्क निवासी 35 वर्षीय अजीत पुत्र राम ललित पीछे से आए और बाइक में टकरा गए।

दोनों बाइकों में टक्कर इतना जबरदस्त थी कि बाइक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई ,जबकि बाइक पर बैठे दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क के किनारे गिर पड़े।

मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों को वाहन से सीएचसी मड़िहान भेजा। जहां चिकित्सकों ने खंतरा के रहने वाले दीपक उर्फ नान्हक व सोनभद्र के रहने वाले अजीत कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दोनों बालक आठ वर्षीय आकाश तथा दस वर्षीय अजीत को मेडिकल कालेज के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।



इस संबंध में थाना प्रभारी मड़िहान बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि दो बाइकों के टक्कर में दोनों चालकों की मौत हो गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना में घायल दो मासूमों का बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- छह वाहन मिलने से शहर की सीवर लाइन की सफाई होगी आसान, स्वच्छता को मिलेगा बढ़ावा
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521